1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस (1 Crore Term Insurance Plan in Hindi)

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस (1 Crore Term Insurance Plan in Hindi)

इस लेख में हम आपको 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान क्या है? ,1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान की विशेषताएं, 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान के लाभ, बेस्ट 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान, 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम क्या है?,1 करोड़ का टर्म प्लान किसे लेना चाहिए? आदि के बारे में जानकारी देंगे। 


Table of
Contents

  • What is 1
    Crore Term Insurance Plan in Hindi
  • 1 Crore Term
    Insurance Plan Features in Hindi
  • 1 Crore Term
    Insurance Plan Benefits in Hindi
  • Best 1 Crore
    Term Insurance Plans in Hindi
    • LIC eTerm
    • Max Life
      Online Term Plan
    • Max Smart
      Secure Plus Plan
    • HDFC Life
      Click 2 Protect Plus Plan
    • ICICI
      Prudential iCare II
    • PNB MetLife
      Mera Term Plan
    • Bajaj Allianz
      iSecure More
    • Aegon iTerm
      Insurance Plan
    • SBI Life
      Insurance eShield
    • Reliance Nippon Life Protection Plus
    • Canara
      iSelect Star Term Plan
    • Star Union Dai-ichi Abhay Term Insurance Plan
  • 1 Crore Term
    Insurance Plan Premium in Hindi

 

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान क्या है? (What is 1 Crore Term Insurance Plan in Hindi?)

वह टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी, जिसमें बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ के रूप में ₹1 करोड़ की बीमा राशि प्रदान किया जाता है, को 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान के रूप में जाना जाता है। 



ऐसे व्यक्ति जो अपने परिवार के लिए अधिकतम वित्तीय सुरक्षा के रूप में ₹1 करोड़ तक का बीमा कवरेज चाहते हैं वह 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान का चुनाव कर सकते हैं। इसके माध्यम से बीमित व्यक्ति अपने ना रहने पर अपने परिवार के सभी वित्तीय देनदारियों को सुरक्षित बना सकता है। बीमा राशि में मिलने वाले 1 करोड़ रुपए के माध्यम से बीमित व्यक्ति का परिवार बिना किसी परेशानी के अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकता है। 

 


1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान की विशेषताएं (1 Crore Term Insurance Plan Features in Hindi)

1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान की विशेषताएं निन्म है-


1. इसकी सबसे मुख्य विशेषता इसमें कि बीमित व्यक्ति की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि के रूप में ₹1 करोड़ की धनराशि प्रदान की जाती है। 


2. 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान बहुत ही किफायती दर पर उपलब्ध होता है। 


3. 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए आपको न्यूनतम प्रीमियम का भुगतान करना होता है। 


4. न्यूनतम प्रीमियम के भुगतान से आप अधिकतम टर्म इंश्योरेंस कवरेज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 


5. 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको राइडर जोड़ने का विकल्प भी प्राप्त होता है। आप राइडर जोड़कर अपने टर्म कवरेज को और अधिक बढ़ा सकते हैं। 


6. 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस लेने पर आपको प्रीमियम भुगतान में भी डिस्काउंट प्रदान किया जाता है। अतः आप न्यूनतम प्रीमियम पर एक टर्म प्लान का लाभ उठा सकते हैं। 


7. 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस में आपको भारतीय आयकर अधिनियम के तहत टैक्स लाभ भी प्रदान किया जाता है। 


8. 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस में आपको प्रीमियम भुगतान के लिए कई विकल्प प्राप्त होते हैं। आप अपनी क्षमता के अनुसार किसी भी भुगतान विकल्प का चयन कर सकते हैं। 



1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान के लाभ (1 Crore Term Insurance Plan Benefits in Hindi)

1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान के लाभ निन्मलिखित है-


1. Lower Premium:

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान आपको बहुत ही न्यूनतम प्रीमियम पर एक विस्तृत कवरेज प्रदान करता है। आप न्यूनतम प्रीमियम का भुगतान करके 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान का लाभ बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के उठा सकते हैं। आप 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए प्रीमियम के शुरुआत ₹ 499 प्रति महीने से होती है। अतः कोई भी व्यक्ति आसानी से न्यूनतम मासिक प्रीमियम भुगतान करके 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस का लाभ प्राप्त कर सकता है 

2. Death Benefit:

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान में बीमित व्यक्ति की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को 1 करोड़ रुपए की बीमा राशि का लाभ प्रदान किया जाता है। इस बीमा राशि के माध्यम से बीमित व्यक्ति के परिवार वाले अपने सभी वित्तीय देनदारियों को बिना किसी परेशानी के आसानी से पूरा कर सकते हैं। 

3. Maturity Benefit:

चूँकि यह एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। अतः इसमें आपको किसी भी प्रकार का मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं प्रदान किया जाता है। अगर बीमित व्यक्ति पॉलिसी अवधि की समाप्ति तक जीवित रहता है तो उसे किसी भी प्रकार का लाभ यह टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं देती है। 

4. Riders:

आप अपने 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान में राइडर जोड़कर अपने टर्म प्लान कवरेज को और भी अधिक बढ़ा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपको अतिरिक्त कवरेज की आवश्यकता है तो आप अपने प्लान में राइडर जोड़ सकते हैं। 


राइडर जोड़ने के लिए आपको थोड़ा अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना होता है।  लेकिन इसके माध्यम से आप अपने  टर्म इंश्योरेंस को और अधिक बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट, डिसेबिलिटी राइडर, क्रिटिकल इलनेस राइडर्स आदि जैसे राइडर जोड़ने का विकल्प प्राप्त होता है। 

5. Whole Life Cover:

आप 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान संपूर्ण जीवन के लिए प्राप्त कर सकते हैं अर्थात आप 100 वर्ष की आयु तक के लिए एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को लंबी अवधि के लिए सुरक्षित कर सकते हैं। 

6. Tax Benefits:

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान टैक्स बेनिफिट भी प्रदान करता है। इसमें आप भुगतान किए गए पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक का टैक्स बेनिफिट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आपको 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस में मिलने वाले मृत्यु लाभ पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 (10D) के तहत टैक्स बेनिफिट  प्रदान किया जाता है


बेस्ट 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best 1 Crore Term Insurance Plans in Hindi)

भारत में टर्म इंश्योरेंस प्लान प्रदान करने वाली विभिन्न प्रकार की जीवन बीमा कंपनियां है जो भारत के लोगों के अनुसार विभिन्न प्रकार के टर्म इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध कराते हैं। ये आपको न्यूनतम प्रीमियम पर अधिकतम कवरेज प्रदान करने का प्रयास करते हैं। 


इन बीमा कम्पनियो द्वारा प्रदान किए जाने वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान, प्रीमियम लागत, पॉलिसी की विशेषताएं तथा लाभ एक टर्म इंश्योरेंस प्लान से दूसरे टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। 


बीमा कम्पनियो द्वारा विभिन्न प्रकार के 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान लाया गया है। अब हम उन कुछ बेहतरीन टर्म इंश्योरेंस योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे जिसके माध्यम से आप 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान न्यूनतम प्रीमियम पर प्राप्त कर सकते हैं। 


तो चलिए बेस्ट 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान के बारे में और विस्तार से जाने। 

 

 

1. एलआईसी ई-टर्म (LIC eTerm)

  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में मृत्यु लाभ के रूप में न्यूनतम बीमा राशि ₹25 लाख  रुपए प्राप्त होती है। जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है अर्थात आप करोड रुपए तक बीमा राशि प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान की एक मुख्य विशेषता यह भी है कि इसे केवल ऑनलाइन माध्यम से ही खरीदा जा सकता है। यह ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध नहीं है। 
  • यह टर्म इंश्योरेंस प्लान आपको न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर अधिकतम 35 वर्ष की अवधि के लिए प्राप्त होता है। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान को प्राप्त करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। 
  • इसमें आपको 30 दिनों का फ्री-लुक पीरियड और 30 दिनों का ग्रेस पीरियड प्रदान किया जाता है। 

2. मैक्स लाइफ ऑनलाइन टर्म प्लान (Max Life Online Term Plan)

  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर न्यूनतम बीमा राशि 25 लाख  रुपए प्राप्त होती है जबकि अधिकतम बीमा राशि 100 करोड रुपए निर्धारित की गई है। 
  • इस टाइम इस इंश्योरेंस प्लान में आपको विभिन्न प्रकार के राइडर जोड़कर अपना कवरेज बढ़ाने का विकल्प मिलता है। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। 
  • यह टर्म इंश्योरेंस प्लान आपको न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर अधिकतम 50 वर्ष की अवधि के लिए प्राप्त होता है। 
  • इसमें आप भारतीय आयकर कानून के तहत टैक्स बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं। 


3. मैक्स स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान (Max Smart Secure Plus Plan)

  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में न्यूनतम मृत्यु लाभ 20 लाख रुपए प्राप्त होता है। जबकि अधिकतम मृत्यु लाभ की कोई भी सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 
  • इस टर्म प्लान को प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। 
  • इसमें आपको विकल्प प्राप्त होता है। 
  • इसमें आपको पॉलिसी की समाप्ति पर आपके द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम की वापसी (रिटर्न ऑफ प्रीमियम) का विकल्प भी मिलता है। 
  • इसमें आपको टर्मिनल इलनेस कवर, एक्सीडेंटल क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट आदि जैसे राइडर जोड़ने का विकल्प प्राप्त होता है। 
  • इसमें आपको फ्री-लुक पीरियड और ग्रेस पीरियड का विकल्प भी मिलता है। 



4. एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 प्रोटेक्ट प्लस (HDFC Life Click 2 Protect Plus Plan)

  • इस प्लान में आप को न्यूनतम बीमा राशि ₹25 लाख और अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आप इसमें करोड़ रुपए तक बीमा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस की पॉलिसी अवधि 10 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक है। 
  • इस प्लान को प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • इसमें आपको प्रीमियम भुगतान के विभिन्न विकल्प प्राप्त होते हैं। 
  • इसमें भुगतान की न्यूनतम प्रीमियम सीमा ₹3000 है। अधिकतम प्रीमियम भुगतान की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 


5. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईकेयर II (ICICI Prudential iCare II)

  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में अधिकतम मृत्यु लाभ की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इसके माध्यम से भी आप 1 करोड़ रुपए तक का टर्म इंश्योरेंस कवरेज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इस प्लान के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। 
  • इसमें आपको मिनिमम प्रीमियम ₹2400 का भुगतान करना होता है। अधिकतम प्रीमियम की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। 
  • इसमें आपको पॉलिसी टर्म न्यूनतम 5 वर्ष से लेकर अधिकतम 30 वर्ष के लिए प्राप्त होती है। 

 


6. पीएनबी मेटलाइफ मेरा टर्म प्लान (PNB MetLife Mera Term Plan)

  • इसमें आप को न्यूनतम मृत्यु लाभ  25 लाख रुपए प्राप्त होता है जबकि अधिकतम मृत्यु लाभ की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 
  • इसमें आपको 99 वर्ष की आयु तक टर्म इंश्योरेंस कवरेज प्राप्त होता है। 
  • प्रीमियम भुगतान के लिए एकमुश्त, वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक प्रीमियम भुगतान का विकल्प मिलता है। 
  • इसमें आपको राइडर जोड़ने का विकल्प मिलता है। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आप प्रीमियम की वापसी का विकल्प भी चुन सकते हैं। 
  • इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है। 

 


7. बजाज आलियांज आईसिक्योर मोर (Bajaj Allianz iSecure More)

  • इसमें आपको न्यूनतम बीमा राशि ₹ 2.5 लाख प्राप्त होती है जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 
  • इस प्लान में प्रत्येक वर्ष टर्म कवरेज 5% बढ़ता जाता है।
  • इसमें आपको राइडर जोड़ने का विकल्प मिलता है। 
  • पॉलिसी टर्म न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर अधिकतम 25 साल के लिए होता है। 
  • आप प्रीमियम को मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक रूप से कर सकते हैं। 
  • इस प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। 
  • इसमें आपको भारतीय आयकर कानूनों के तहत कर लाभ भी प्राप्त होता है। 

 


8. एगॉन लाइफ इंश्योरेंस आईटर्म (Aegon iTerm Insurance Plan)

  • इसमें आप को न्यूनतम बीमा राशि 25 लाख रुपए मिलती है जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। 
  • इस प्लान के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। 
  • इस प्लान का पॉलिसी टर्म न्यूनतम 5 वर्ष और अधिकतम 57 वर्ष है। 
  • प्रीमियम भुगतान के लिए आपको सिंगल, वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और मासिक प्रीमियम भुगतान विकल्प प्राप्त होता है। 
  • इसमें आपको अपनी जरुरत के अनुसार राइडर जोड़ने का विकल्प भी प्राप्त होता है। 

9. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ईशील्ड (SBI Life Insurance eShield)

  • इस प्लान में न्यूनतम बीमा राशि 20 लाख रुपए प्राप्त होती है। अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। आप आसानी से 1 करोड़ रुपए तक का बीमा राशि प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इसमें आपको संपूर्ण जीवन अर्थात 100 वर्ष की आयु तक के लिए टर्म कवरेज प्राप्त होता है। 
  • इसमें आपको सभी प्लान के साथ टर्मिनल इलनेस बेनिफिट का लाभ प्रदान किया जाता है। 
  • इसमें आपको दो राइडर- एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर तथा एक्सीडेंटल टोटल एंड परमानेंट डिसेबिलिटी को जोड़ने का विकल्प मिलता है। 
  • इस प्लान की पॉलिसी अवधि न्यूनतम 5 वर्ष से लेकर अधिकतम 30 वर्ष तक होती है। 

 


10. रिलायंस निप्पॉन लाइफ प्रोटेक्शन प्लस (Reliance Nippon Life Protection Plus)

  • इसमें न्यूनतम मृत्यु लाभ 1 करोड़ रुपए प्राप्त होता है। अधिकतम मृत्यु लाभ की कोई सीमा बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित नहीं की गई है। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको विभिन्न प्रकार के ऑप्शन मिलते हैं। जैसे- लेवल कवर प्लान, इंक्रीजिंग कवर प्लान, लेवल कवर प्लस इनकम प्लान और होल लाइफ कवर प्लान आदि। 
  • यह टर्म प्लान बहुत ही किफायती प्रीमियम पर आपको एक टर्म इंश्योरेंस प्लान का लाभ प्रदान करता है। 
  • इसमें आप  टैक्स बेनिफिट भी मिलता हैं। 

 


11. केनरा आईसेलेक्ट स्टार टर्म प्लान (Canara iSelect Star Term Plan)

  • इसमें आपको न्यूनतम मृत्यु लाभ 25 लाख रुपए मिलता है। अधिकतम मृत्यु लाभ की कोई सीमा नहीं है। आप करोड़ रुपए तक बीमा राशि प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इस पॉलिसी को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। 
  • यह पॉलिसी 3 वैरीअंट- यानी लाइफ प्लस, लाइफ और लाइफ विद रिटर्न ऑफ प्रीमियम के साथ आता है। 
  • इसमें आपको राइडर जोड़ने का विकल्प मिलता है। इसमें आप एक्सीडेंटल टोटल और परमानेंट डिसेबिलिटी बेनिफिट, एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट, चाइल्ड सपोर्ट बेनिफिट आदि को जोड़कर अपने टर्म प्लान कवरेज को बढ़ा सकते हैं। 

 


12. स्टार यूनियन दाई-इची अभय टर्म इंश्योरेंस प्लान (Star Union Dai-ichi Abhay Term Insurance Plan)

  • इसमें आपको न्यूनतम मृत्यु लाभ 50 लाख रुपए मिलता है।  अधिकतम 100 करोड़ रुपए की जीवन बीमा राशि की पेशकश की जाती है। अतः मृत्यु के मामले में नामांकित व्यक्ति 100 करोड रुपए तक बीमा राशि प्राप्त कर सकता है। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस की पॉलिसी टर्म न्यूनतम 15 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष होती है। 
  • इसमें आपको प्रीमियम पेइंग टर्म के रूप में सिंगल प्रीमियम, नियमित प्रीमियम, सीमित प्रीमियम भुगतान का विकल्प मिलता है। 
  • इस प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।



1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम क्या है? (1 Crore Term Insurance Plan Premium in Hindi)

अगर आप 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं और आप उसके प्रीमियम भुगतान करने के बारे में जानकारी चाहते हैं कि आपको अपने 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए कितना प्रीमियम भुगतान करना होगा तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपको बहुत ही न्यूनतम प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 


आप एक न्यूनतम प्रीमियम के भुगतान पर 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान कवरेज को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आप न्यूनतम ₹499 मासिक भुगतान पर 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान प्राप्त कर सकते है अर्थात अगर आप देखें तो आपको वार्षिक रूप से ₹6000 का प्रीमियम का भुगतान अपने 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए करना होगा। 

यह प्रीमियम एक बीमा कंपनी से दूसरी बीमा कंपनी तथा एक टर्म इंश्योरेंस प्लान से दूसरे टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए भिन्न-भिन्न हो सकता है। आप यह मान के चलिए कि अगर आप टर्म इंश्योरेंस प्लान लेते है तो आपको न्यूनतम 499 प्रतिमाह या 6000 रुपये वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 

इस प्रकार आप बहुत ही न्यूनतम प्रीमियम के भुगतान पर 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान कवरेज का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *