Home Loan in Hindi ( होम लोन)
Table of Contents
|
होम
लोन क्या है? (What is a Home Loan in Hindi?)
होम लोन के
विभिन्न प्रकार ( Different Types of Home Loan in
Hindi)
होम लोन की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार के होम लोन उपलब्ध है। चलिए हम इन विभिन्न प्रकार के होम लोन के बारे में विस्तार से जाने।
1. Home Purchase Loan:
यह होम लोन का सबसे समान प्रकार है। इसमें नए घर या अपार्टमेंट की खरीद या नए घर के निर्माण के लिए होम लोन प्रदान किया जाता है।
2. Home Improvement Loan:
यह मौजूदा घर में सुधार के लिए प्रदान किया जाता है। इसके द्वारा प्राप्त होम लोन से आप अपने घर के नवीनीकरण का कार्य आसानी से कर सकते हैं।
3. Home Extension Loan:
होम एक्सटेंशन लोन उन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है जो अपने घर का विस्तार करना चाहते हैं। जैसे कि नया कमरा बनाना या इसी प्रकार के अन्य कार्य करना।
4. Loan Against Property:
यह होम लोन पहले से मौजूद संपत्ति पर प्रदान किए जाते हैं। इसका उपयोग आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।
5. Land Purchase Loan:
यह होम लोन जमीन खरीदने या भविष्य में घर बनाने के लिए प्रदान किया जाता है। यह एक निवेश विकल्प के रूप में भी जाना जाता है।
6. Balance Transfer Loan:
होम लोन के प्रकार में बैलेंस ट्रांसफर लोन भी है। इसके माध्यम से आप मौजूदा होम लोन को ट्रांसफर करके अपनी सुविधा के अनुसार काम ब्याज दर पर इसको चुका सकते हैं।
संपत्ति
पर ऋण (Loan Against Property in Hindi)
इसमें एक मौजूदा संपत्ति को गिरवी रखकर ऋणदाता से ऋण लिया जाता है। यह संपत्ति प्रकृति में आवासीय या वाणिज्यिक हो सकती है। यह एक प्रकार का सुरक्षित ऋण है जहां उधारकर्ता अपनी संपत्ति को सुरक्षा के रूप में ऋणदाता के पास गिरवी रखता है। ऋणदाता द्वारा इस संपत्ति पर स्वीकृत ऋण राशि संपत्ति के बाजार मूल्य के कुछ निर्धारित प्रतिशत पर आधारित होती है। यह आमतौर पर 40 से 60% के बीच में होती है। इस प्रकार के संपत्ति पर दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज दर 12% से लेकर 16% के बीच होती है।
होम लोन में अधिकतम
कितनी राशि उधार ली
जा सकती है? (Home Loan Maximum Amount in Hindi)
होम लोन लेने से पहले अक्सर लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर आता है कि आप होम लोन में अधिकतम कितनी राशि ऋण के रूप में ले सकते हैं। ऋणदाता द्वारा अधिकतम होम लोन संपत्ति के मूल्य का 80% तक प्रदानकिया जाता हैं।
होम लोन की अधिकतम राशि कई कारकों पर निर्भर करती है। जैसे उधार प्राप्तकर्ता भारतीय निवासी है या अनिवासी,गृह ऋण का प्रकार (नवीनीकरण, संपत्ति की खरीद, संपत्ति विस्तार) क्या है और ऋण दाता की स्थिति क्या है आदि।