Google Pay Se Credit Card Ka Payment Kaise Kare? (गूगल पे से क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कैसे करे?)

Google Pay Se Credit Card Ka Payment Kaise Kare? (गूगल पे से क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कैसे करे?)

इस लेख के माध्यम से हम आपको गूगल पर से क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कैसे करें? (Google Pay Se Credit Card Ka Payment Kaise Kare?) के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। आप अपने गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करके अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट आसानी से कर सकते हैं। आज हम इसी संबंध में चर्चा करेंगे। 

अपने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त होने वाले लाभों का फायदा उठाने के साथ-साथ आपको अपने क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान करना आवश्यक होता है। आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कई तरीकों से कर सकते हैं। गूगल पे ऐप के माध्यम से भी आप हमें क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट सुविधापूर्वक कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। 


Step 1 – सबसे पहले आपको गूगल पे ऐप को अपने मोबाइल में ओपन करना होगा। अगर आप पहली बार गूगल पर का यूज कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले गूगल पे में रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप आगे बढ़ सकते हैं। 

Step 2 – गूगल पे ऐप खोलने के बाद आपको सामने ”Pay Bills”  का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा। 

Step 3 – इसके बाद आपको नीचे ”Payment Category” का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको Payment Category से ”Credit Card Bill Payment” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

Step 4 – क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको विभिन्न बैंको की सूची दिखाई देगी जो क्रेडिट कार्ड की सेवा प्रदान करते हैं। आपको इनमें से उस बैंक का चुनाव करना होगा जिस बैंक का क्रेडिट कार्ड आप इस्तेमाल करते हैं। 

Step 5- जब आप अपने क्रेडिट कार्ड प्रदाता बैंक पर क्लिक करते हैं तो आपसे आपके क्रेडिट कार्ड नंबर और नाम पूछा जाएगा। आपको उसे दर्ज करके अपना अकाउंट लिंक करना होगा। 


Step 6 – अपने अपने क्रेडिट कार्ड को लिंक करने के बाद आप आसानी से अपने गूगल पे का इस्तेमाल करके अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *