Kotak 811 Credit Card in Hindi (कोटक 811 क्रेडिट कार्ड)

Kotak 811 Credit Card in Hindi (कोटक 811 क्रेडिट कार्ड)

Table of
Contents

  • Kotak 811 Credit
    Card Features
  • Kotak 811
    Credit Card Eligibility
  • Kotak 811
    Credit Card Fees & Charges
  • How to apply
    for Kotak 811 Credit Card

 

कोटक
811 क्रेडिट
कार्ड की विशेषताएं (Kotak 811  Credit Card
Features in Hindi)

 

1. Kotak 811  Credit Card रिवॉर्ड
पॉइंट:

  • Kotak 811  Credit Card द्वारा प्रत्येक ₹100 ऑनलाइन खर्च करने पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान किए जाते हैं। 
  • इस क्रेडिट कार्ड द्वारा प्रत्येक ₹100 अन्य  खर्च पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान किया जाता है। 


2. Kotak 811  Credit Card एक्टिवेशन
ऑफर:

  • Kotak 811  Credit Card जारी होने के पहले 45 दिनों के भीतर अगर आप इस क्रेडिट कार्ड के द्वारा खर्च करते हैं तो आपको 500 बोनस पॉइंट प्रदान किए जाते हैं। 

 

3. Kotak 811  Credit Card ब्याज
मुक्त नकद निकासी:

  • Kotak 811  Credit Card के द्वारा आप अपनी क्रेडिट लिमिट का लगभग 90% तक कैश में निकाल सकते हैं। 
  • नगद निकासी के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्रति ₹10000 पर रु. 300 शुल्क देना होगा।
  • इस कार्ड द्वारा दिए गए नकद अग्रिम पर 48 दिनों तक कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। 48 दिनों के बाद इस पर ब्याज लिया जाएगा। 

 

4. Kotak 811  Credit Card बैलेंस
ट्रांसफर:

  • Kotak 811  Credit Card आपको बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान करता है। इस सुविधा के माध्यम से आप अपने अन्य क्रेडिट कार्ड की शेष राशि को इस क्रेडिट कार्ड में स्थानांतरित करके चुका सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको प्रति ₹10000 ट्रांसफर पर प्रोसेसिंग फीस के रूप में 349 रुपया देना होगा। 

 

5. Kotak 811  Credit Card #DreamDifferent Shield:

  • अगर आपका क्रेडिट कार्ड खो जाता है और आप इसके बारे में बैंक को सूचित कर देते हैं तो 50,000 का कवर प्रदान किया जाता है। 
  • बैंक को सूचित करने के बाद अगर आप के कार्ड से धोखाधड़ी के जरिए लेनदेन होता है तो इसकी जिम्मेदारी आप की नहीं होगी। 

 

6. Kotak 811  Credit Card ऐडऑन कार्ड:

  • Kotak 811  Credit Card आपको ऐड-ऑन कार्ड की सुविधा भी प्रदान करता है। ऐडऑन कार्ड में भी वे सभी लाभ दिए जाएंगे जो आप अपने कार्ड पर प्राप्त करते हैं।  
  • आप ऐड-ऑन कार्ड पर अपनी इच्छा के अनुसार खर्च का लिमिट निर्धारित कर सकते हैं। 
  • साथ ही  ऐड-ऑन कार्ड पर होने वाले खर्च को आप अलग से ट्रैक कर सकते हैं। 

 

7. Kotak 811  Credit Card ईंधन
और रेलवे सरचार्ज छूट:

  • Kotak 811  Credit Card से आप ईंधन सरचार्ज छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ₹500 से लेकर 3000 के बीच लेनदेन करना होगा। अधिकतम छूट रु. 3500 प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा। 
  • इसमें आपको रेलवे सरचार्ज छूट भी प्राप्त होता है। अगर आप इस कार्ड का प्रयोग रेलवे बुकिंग काउंटर पर लेनदेन के लिए करते हैं तो उस पर आपको कैशबैक प्राप्त होता है। यह प्रतिवर्ष ₹500 से अधिक नहीं होगा।

 

 

कोटक
811 क्रेडिट
कार्ड पात्रता मानदंड (Kotak 811 Credit Card Eligibility Criteria in Hindi)

  • Kotak 811  Credit Card के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • ऐड-ऑन धारकों को जोड़ने के लिए धारक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक की होनी चाहिए। 
  • आवेदक को भारत का निवासी होना चाहिए। 
  • अनिवासी भारतीय (NRI) केवल ऑफलाइन माध्यम से ही इस क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

 

 


कोटक
811 क्रेडिट
कार्ड शुल्क (Kotak 811 Credit
Card Fees & Charges in Hindi)

  • इस कार्ड के लिए आवेदक से एक निर्धारित जॉइनिंग शुल्क लिया जाता है। 
  • इस कार्ड के लिए वार्षिक शुल्क शून्य है। 

 

 


कोटक
811 क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन
कैसे करें? (How to apply for Kotak
811 Credit Card in Hindi?)

Kotak 811  Credit Card के लिए अप्लाई करने के लिए आपको नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा।  इन चरणों का पालन करके आप Kotak 811  Credit Card के लिए ऑनलाइन आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले आपको कोटक महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वहां पर आप क्रेडिट कार्ड सेक्शन में जाकर अपने क्रेडिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा 
  • इसके बाद आपको बैंक द्वारा दिए जाने वाले क्रेडिट कार्ड की एक सूची दिखाई देगी जिसमें से आपको अपने पसंदीदा क्रेडिट कार्ड के ऊपर क्लिक करना पड़ेगा। 
  • आप चाहे तो अपने पसंदीदा क्रेडिट कार्ड के लाभों के बारे में क्लिक करके जान सकते हैं। 
  • अगर आप कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो Apply Now बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना पड़ेगा। 
  • आपको आवश्यक दस्तावेजों को भी देने होंगे। 
  • इसके बाद आप अपने फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। 
  • इसके बाद बैंक आपके आवेदन पत्र की जांच करेगा और अगर बैंक यह पता है कि आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए पात्रता धारित करते हैं तो बैंक द्वारा आपको क्रेडिट कार्ड संचार पते पर भेज दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *