Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi (मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान इन हिंदी)

Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi (मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान इन हिंदी)

इस लेख में हम आपको मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान क्या है?, मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान की विशेषताएं, मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान का लाभ, मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान पात्रता, मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान के लिए आवश्यक दस्तावेज, मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान प्रीमियम, मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान कैसे खरीदें? आदि के बारे में जानकारी देंगे।

Table of
Contents

  • What is Max
    Life Smart Secure Plus Plan in Hindi
  • Max Life
    Smart Secure Plus Plan Features in Hindi
  • Max Life
    Smart Secure Plus Plan Benefit in Hindi
  • Max Life
    Smart Secure Plus Plan Eligibility in Hindi
  • Documents
    Required for Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi
  • Max Life
    Smart Secure Plus Plan Premium in Hindi
  • How to Buy
    Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi

 


मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान क्या है? (What is Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi?)

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है जिसे मैक्स लाइफ द्वारा पेश किया गया है। इसकी सहायता से आप अपने परिवार को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान आपकी सभी वित्तीय जरूरतों की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा आपात स्थिति के मामले में एक बेहतर टर्म इंश्योरेंस प्लान के रूप में निकल कर आता है। 


मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान को इस तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि एक व्यक्ति की वित्तीय आवश्यकताओं की सभी जरूरतों को इसमें कवर किया जा सके। इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको दो डेथ बेनिफिट मिलते हैं। इसमें आपको टर्मिनल इलनेस कवर और एक विशेष निकास मूल्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। 


इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको कई अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। इसमें आपको संयुक्त जीवन कवर, प्रीमियम ब्रेक, आकस्मिक मृत्यु पर अतिरिक्त भुगतान जैसे अनेकों लाभ आप को मिलते हैं। 


मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान की मदद से आप अपने टर्म इंश्योरेंस प्लान के जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। साथ ही इस प्लान में आपको अपने प्रीमियम की वापसी का विकल्प भी प्राप्त होता है। इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी प्रदान किए जाते हैं। 




मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान की विशेषताएं (Max Life Smart Secure Plus Plan Features in Hindi)

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान की विशेषताएं निन्म है-

1. Return of Premium:

आप मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में अपने प्रीमियम को वापस पा सकते हैं। वैसे एक टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपके द्वारा भुगतान किया गया प्रीमियम को पॉलिसी अवधि की समाप्ति पर वापस नहीं किया जाता है। लेकिन मैक्स लाइफ द्वारा आपको आपके प्रीमियम की वापसी का विकल्प भी प्रदान किया जाता है। इसके माध्यम से आप पॉलिसी अवधि तक एक टर्म इंश्योरेंस का लाभ प्राप्त करते ही हैं, साथ ही पॉलिसी अवधि की समाप्ति के बाद भुगतान किए गए सभी प्रीमियम को वापस पा लेते हैं। इस प्रकार आप एक टर्म इंश्योरेंस के लिए कुछ भी भुगतान नहीं करते हैं। 


2. Premium Break:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको प्रीमियम ब्रेक का एक विशेष फीचर मिलता है। इसके अंतर्गत आप अपने पॉलिसी के10 साल बाद प्रीमियम के भुगतान से कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं। आप इस सुविधा का लाभ दो बार उठा सकते हैं। 


3. Special Exit Value:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको अपने प्रीमियम की वापसी के साथ पॉलिसी से बाहर निकलने का विकल्प प्राप्त होता है। आप अगर अपने पॉलिसी से बाहर निकलना चाहते हैं तो आप अपने द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम को प्राप्त करके इस पॉलिसी से बाहर निकल सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका पॉलिसी टर्म 40 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। 


4. Voluntary Sum Assured Top-Up:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको स्वैच्छिक सम एश्योर्ड टॉप-अप सुविधा प्राप्त होती है। इसमें आप पॉलिसी अवधि में, जब आपको आवश्यकता हो, आप अपने सम एश्योर्ड को बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको आपके मूल बीमा राशि के 100% तक कवर बढ़ाने का विकल्प प्राप्त होता है। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम भुगतान अवधि 5 वर्ष तथा न्यूनतम पॉलिसी अवधि 10 वर्ष होनी चाहिए। 


5. Free Look Period:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको 15 से लेकर 30 दिनों का फ्री-लुक पीरियड मिलता है। अगर आप पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो आप फ्री-लुक पीरियड के भीतर इस पॉलिसी से बाहर निकलने का विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप पॉलिसी से बाहर निकलते हैं तो आपके द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम को वापस कर दिया जाता है। इसमें से कुछ शुल्क जैसे- मेडिकल चेकअप शुल्क, स्टांप ड्यूटी शुल्क आदि काटा जाता है। 



मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान का लाभ (Max Life Smart Secure Plus Plan Benefit in Hindi)

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान का लाभ निन्मलिखित है-


1. Death Benefit:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस मेंआपको न्यूनतम बीमा राशि 20 लाख रुपए मिलती है जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु होती है तो उसे मृत्यु लाभ के रूप में बीमा राशि प्रदान की जाती है। इस टर्म प्लान के माध्यम से आप न्यूनतम प्रीमियम पर अधिकतम कवरेज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 


2. Terminal Illness Cover:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको टर्मिनल इलनेस कवरेज प्राप्त होता है। अगर आप किसी टर्मिनल बीमारी से पीड़ित होते हैं तो आपको इसके इलाज के लिए गारंटीड डेथ बेनिफिट का 100% डेथ तक प्रदान किया जाएगा। यह अधिकतम 1 करोड़ रुपए तक हो सकता है। 

3. Maturity Benefit:

एक टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको पॉलिसी अवधि के समाप्ति पर कोई लाभ प्रदान नहीं किया जाता है। लेकिन मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको पॉलिसी अवधि की समाप्ति पर प्रीमियम के भुगतान को वापस करने का विकल्प भी मिलता है। इसके माध्यम से आप अपने सभी भुगतान किए गए प्रीमियम को पॉलिसी  की समाप्ति पर वापस प्राप्त कर सकते हैं। 

4. Accident Cover:

एक टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको पॉलिसी अवधि के समाप्ति पर कोई लाभ प्रदान नहीं किया जाता है। लेकिन मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको पॉलिसी अवधि की समाप्ति पर प्रीमियम के भुगतान को वापस करने का विकल्प भी मिलता है। इसके माध्यम से आप अपने सभी भुगतान किए गए प्रीमियम को पॉलिसी  की समाप्ति पर वापस प्राप्त कर सकते हैं। 


5. Accelerated Critical Illness:

इसमें आपको एक्सीलरेटेड क्रिटिकल इलनेस लाभ भी मिलता है। इसमें 40 निर्दिष्ट गंभीर बीमारियों में से किसी के भी निदान करने की स्थिति में आपको बीमा राशि का कवर प्रदान किया जाता है। 

6. Joint Life Benefit:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको जॉइंट लाइफ कवर का विकल्प भी मिलता है। आप अपने जीवन साथी को भी अपने टर्म प्लान में जोड़ सकते हैं। 

7. Riders:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको राइडर जोड़ने का विकल्प भी प्राप्त होता है। इसमें आपको वेवर ऑफ प्रीमियम प्लस राइडर, क्रिटिकल इलनेस कवर जैसे राइडर को अतिरिक्त प्रीमियम पर जोड़ने का विकल्प मिलता है। 

8. Tax Benefit:

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आप टैक्स बेनिफिट का लाभ भी उठा सकते हैं। इसमें आपको आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम पर 1.5 लाख तक टैक्स छूट मिलता है। मिलने वाले मृत्यु लाभ पर आप आयकर अधिनियम,1961 की धारा 10 (10D) के तहत कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 



मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान पात्रता (Max Life Smart Secure Plus Plan Eligibility in Hindi)

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान के लिए पात्रता निन्म है-
  • न्यूनतम प्रवेश आयु- 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु- 65 वर्ष

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi)

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान के लिए आवश्यक दस्तावेज निन्म है-

  • मेडिकल रिपोर्ट
  • फोटो
  • निवास प्रमाण
  • पहचान प्रमाण
  • आयु प्रमाण
  • आय प्रमाण


मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान प्रीमियम (Max Life Smart Secure Plus Plan Premium in Hindi)

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको प्रीमियम भुगतान के कई विकल्प प्राप्त होते हैं। आप अपने टर्म प्लान के लिए प्रीमियम भुगतान को एकल भुगतान, नियमित भुगतान या सीमित भुगतान के रूप में चुन सकते हैं। 


  • एकल भुगतान
  • नियमित भुगतान
  • सीमित भुगतान

आपको अपने प्रीमियम भुगतान की आवृत्ति के रूप में मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक, वार्षिक रूप से भुगतान करने का विकल्प प्राप्त होता है। 

  • मासिक
  • त्रैमासिक
  • अर्ध-वार्षिक
  • वार्षिक



मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान कैसे खरीदें? (How to Buy Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi?)

आप मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान को अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। 


ऑनलाइन माध्यम से खरीदने के लिए आपको मैक्स लाइफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको टर्म इंश्योरेंस प्लान में जाना होगा तथा मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको वहां इस टर्म प्लान को खरीदने का विकल्प दिखाई देगा। आप उस बटन पर क्लिक करके अपने मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान को आसान चरणों में खरीद सकते हैं। 


अगर आप ऑनलाइन माध्यम से मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप इसे ऑफलाइन माध्यम से भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आप एजेंटों। दलालों का सहयोग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *