Transit Insurance Meaning in Hindi

Transit Insurance Meaning in Hindi (ट्रांजिट बीमा)

Table of Contents

  • What is Transit Insurance in Hindi?
  • Benefits of Transit Insurance in Hindi
  • Types of Transit Insurance in Hindi
  • Transit Insurance Coverage in Hindi
  • Who can buy a Transit Insurance
    Policy in Hindi?

 

 

ट्रांजिट बीमा
क्या है? (What is Transit Insurance in Hindi?)

ट्रांजिट बीमा एक प्रकार की इंश्योरेंस पॉलिसी है जो किसी व्यवसायिक वस्तुओं या व्यक्तिगत सामानों को एक स्थान पर दूसरे स्थान तक ले जाने के दौरान सामानों को होने वाली किसी भी प्रकार के नुकसान के खिलाफ बीमा सुरक्षा कवर प्रदान करने का कार्य करती है। एक ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी आमतौर पर सामान के एक स्थान पर वाहन पर लोड होने और गंतव्य स्थान पर अनलोड होने तक बीमा कवरेज प्रदान करती है अर्थात जब तक सामान अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद अनलोड नहीं हो जाता तब तक होने वाले किसी प्रकार के नुकसान के प्रति भरपाई बीमा कंपनी द्वारा बीमाधारक को की जाती है। 


ट्रांजिट इंश्योरेंस जिसे परिवहन बीमा पॉलिसी के नाम से भी जानते हैं, पारगमन के दौरान माल या व्यक्तिगत सामान को होने वाले किसी प्रकार के नुकसान या क्षति के कारण उत्पन्न वित्तीय देयता को कवर करने का एक सुरक्षित तरीका है। एक ट्रांजिट इंश्योरेंस में प्रीमियम की लागत ट्रांसिट किए जाने वाले माल और ट्रांसिट अवधि के दौरान होने वाले जोखिम जैसे कारकों के आधार पर तय की जाती है। 


एक ट्रांसिट इंश्योरेंस पॉलिसी आमतौर पर भूमि परिवहन (अर्थात ट्रक, रेल, हवाई जहाज, या भूमि परिवहन के संबंध में नौका द्वारा) तक ही सीमित होती है। इसमें समुद्री मार्ग के माध्यम से होने वाले ट्रांजिट को कवर नहीं किया जाता है। 


एक ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी माल यात्रा के सभी चरणों के परिवहन में संपत्ति को कवर करता है जैसे-

  • पैकिंग और अनपैकिंग।
  • लोडिंग या अनलोडिंग।
  • परिवहन।
  • ट्रांजिट के समय माल का भंडारण।


अगर ट्रांजिट किए जाने वाले माल को किसी प्रकार से नुकसान जैसे- दुर्घटनाओं, विस्फोटों, आग, चोरी और दुर्भावनापूर्ण क्षति जैसे कारणों के कारण क्षति होती है तो इस बीमा पॉलिसी के द्वारा इसे कवर किया जाता है। 


एक ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी ऐसे लोगों के लिए काफी उपयोगी होता है जो नियमित रूप से छोटी या अधिक दूरी के लिए माल का परिवहन करते हैं। अगर किसी कारणवश उनके माल कोई नुकसान होता है तो इसकी क्षति को बीमा कंपनी द्वारा बीमाधारक को प्रदान किया जाता है। 

 

ट्रांजिट बीमा
के लाभ (Transit Insurance
 Benefits in Hindi)

एक ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के निम्नलिखित लाभ हैं-


1. ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी वैश्विक मानक पर बीमा कवरेज प्रदान करने का कार्य करती हैं अर्थात यह उन खंडों को कवर करती हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली हुई होती है। 


2. ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी में बीमा कंपनी के द्वारा विभिन्न प्रकार के कवरेज का विकल्प प्रदान किया जाता है। बीमाधारक अपनी सुविधा के अनुसार इन विकल्पों में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। 


3. ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन माध्यम से तुरंत जारी की जा सकती है। इसके लिए किसी प्रकार के ऑफलाइन भागदौड़ की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं होती है। आप इसे घर बैठे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 


4. ट्रांजिट पॉलिसी को सीमित जानकारी प्रदान करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक विवरण देने की आवश्यकता नहीं होती है। 


5. एक ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी सबसे सरल तरीकों में से एक है जिसके माध्यम से कोई व्यक्ति माल को पारगमन के दौरान सुरक्षा कवरेज प्रदान कर सकता है। 


6. यह इंश्योरेंस पॉलिसी माल को होने वाले किसी प्रकार की क्षति या हानि होने पर बीमाधारक को समुचित लाभ प्रदान करती है। 

 



ट्रांजिट बीमा
के प्रकार (Types of Transit Insurance in Hindi)

आगे विभिन्न प्रकार के ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में उल्लेख किया गया है जिसे आप अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार खरीद सकते हैं। नीचे सूचीबद्ध हैं:

 

1. सिंगल ट्रांजिट:

इस प्रकार की बीमा पॉलिसी ऐसे लोगों के लिए लाभदायक होती है जो अपने माल का शिपमेंट कभी-कभी करते है। इस प्रकार का कवरेज केवल एक यात्रा के लिए प्रदान किया जाता है और जैसे ही माल अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाता है बीमा कवरेज समाप्त हो जाता है। 

 

2. अनुकूलित
योजना:

इस प्रकार की ट्रांजिट बीमा में व्यक्ति अपने माल के प्रकार, लेनदेन की सीमाओं, स्थान की सीमाओं और परिवहन के तरीकों और अन्य विशिष्ट आवश्यकता के अनुसार अपने ट्रांजिट बीमा पॉलिसी में बदलाव कर सकता है अर्थात वह इसे अपने अनुकूल बना सकता है। 


3. ओवरनाइट
व्हीकल्स इंश्योरेंस पॉलिसी:

अगर माल को वाहन में रात भर रखना है तो इस प्रकार के बीमा पॉलिसी की आवश्यकता होती है। 

4. ओपन पॉलिसी:

एक ओपन पॉलिसी में एक निश्चित अवधि के भीतर होने वाले कई ट्रांजिट के लिए कवरेज प्रदान किया जाता है। यह आमतौर पर 1 वर्ष के लिए मान्य होती है। यदि कोई व्यवसाय अपने माल का शिपमेंट बार-बार करता है तो वह इस प्रकार की पॉलिसी को खरीद सकता है। इस प्रकार की पॉलिसी में उन्हें प्रत्येक ट्रिप के लिए बार-बार ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की आवश्यकता नहीं होती है। 

 

5. तृतीय-पक्ष
कैरियर के माध्यम से 
माल पारगमन:

यदि माल किसी तृतीय पक्ष वाहन के माध्यम से ले जाया जा रहा है तो इस प्रकार के ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से आप उसे सुरक्षा कवच प्रदान कर सकते हैं। क्योंकि हो सकता है कि वाहक माल के नुकसान का जोखिम उठाने से इंकार कर दे। अतः आप इस उसी के माध्यम से अपने माल को सुरक्षा कवच प्रदान कर सकते हैं। 

 

6. खुद के कैरियर के माध्यम से माल पारगमन:

यदि आप खुद के वाहन के माध्यम से माल अपने माल का पारगमन करते हैं तो इस प्रकार की पॉलिसी को आप ले सकते हैं। 

 

7. एकाधिक वाहनों
के लिए कवर:

यदि आप अपने माल का पारगमन एक से अधिक वाहनों के माध्यम से करते हैं तो इस प्रकार के बीमा पॉलिसी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। इसमें एक से अधिक वाहनों के माध्यम से परिवहन किये जाने वाले सामान को कवर किया जाता है। इस पॉलिसी में आपको एक ही प्लान के तहत कई वाहन कवरेज प्रदान किए जाते हैं जो आपकी माल को सुरक्षा प्रदान करती हैं। 

 

 

 

ट्रांजिट बीमा
कवरेज (Transit Insurance Coverage in Hindi)

एक ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी माल के ट्रांजिट के दौरान वस्तु को होने वाले किसी भी नुकसान के खिलाफ सुरक्षा कवच प्रदान करने का कार्य करता है। अब हम उन खतरों के बारे में जानेंगे जिनकी वजह से अगर ट्रांजिट किए जाने वाले माल को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है तो बीमा कंपनी के द्वारा बीमाधारक को इसकी भरपाई की जाती है। यह सामान्य खतरे निम्न है-

 

  • भूकंप,
  • आग,
  • विस्फोट,
  • आकाशीय विद्युत,
  • मानव निर्मित या प्राकृतिक आपदाएँ,
  • परिवहन वाहन का पलटना,
  • माल की अनपैकिंग
    और पैकिंग के समय आने वाले जोखिम,
  • दुर्भावनापूर्ण
    क्षति,
  • आकस्मिक क्षति,
  • चोरी,

 

 

 

ट्रांजिट बीमा
पॉलिसी कौन खरीद सकता है? (Who can buy a Transit Insurance Policy in Hindi?)

एक ट्रांजिट इंश्योरेंस पॉलिसी को निम्नलिखित के द्वारा ख़रीदा जा सकता है:

  • आयातक और निर्यातक
  • निर्माताओं
  • एग्रीगेटर
  • ट्रांसपोर्टर
  • कस्टम हाउस
    एजेंट
  • व्यापारियों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *