ICICI Lombard Health Insurance in Hindi (आईसीआईसीआई लोम्बार्ड स्वास्थ्य बीमा)

ICICI
Lombard Health Insurance in Hindi (
आईसीआईसीआई
लोम्बार्ड स्वास्थ्य बीमा) (ICICI Medical Insurance 
in Hindi)

 

Table of Contents

  • What is ICICI Lombard in Hindi
  • Benefits of ICICI Lombard Health
    Insurance in Hindi
  • ICICI Lombard Health Insurance Eligibility in Hindi



आईसीआईसीआई लोम्बार्ड क्या है? (What is ICICI Lombard in Hindi?)

भारत में स्थित ICICI Lombard General Insurance Company निजी क्षेत्र की प्रमुख बीमा कंपनियों में से एक है। यह आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड और फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग लिमिटेड (कनाडा स्थित) दोनों का एक संयुक्त उद्यम है। 


आईसीआईसी लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के अभिनव उत्पादों की पेशकश वर्षों से की जा रही है। आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में बीमा उत्पाद की पेशकश करती है जैसे- स्वास्थ्य, दोपहिया, कार, यात्रा, व्यवसाय आदि जैसे क्षेत्रों में बीमा उत्पाद उपलब्ध करवाती है। 


आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस द्वारा पेश की गई बीमा योजना व्यापक कवरेज के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए जानी जाती हैं। इस लेख में हम ICICI Lombard Health Insurance योजनाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे। जैसे इस योजना के क्या-क्या लाभ है? योजना द्वारा कितना कवरेज प्रदान किया जाता है? तथा  ICICI Lombard Health Insurance को खरीदने के लिए पात्रता शर्तें क्या है?

 

 

 

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड स्वास्थ्य बीमा के लाभ (ICICI Lombard Health
Insurance Benefits in Hindi) (ICICI Medical Insurance Benefits in Hindi)

 

1. चिकित्सा
लागत:

वर्तमान में स्वास्थ्य चिकित्सा लागत बढ़ गई है और भविष्य में इसके और भी बढ़ने की संभावना है। आप ICICI Lombard Health Insurance पॉलिसी आपको और अपने परिवार को मेडिकल इमरजेंसी के दौरान वित्तीय रूप से सुरक्षित रखने में सहायक होती है। 

 

2. नियोक्ता
स्वास्थ्य
नीति:

अगर आपने एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको नियोक्ता द्वारा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी प्रदान की जाती है। लेकिन यह पॉलिसी कवर आपको तब तक प्रदान किया जाता जब तक आप नियोक्ता के यहां पर कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त आपके परिवार के सदस्यों को उसमें शामिल नहीं भी किया जा सकता है। ICICI Lombard Health Insurance पॉलिसी के माध्यम से आप स्वयं और अपने परिवार को अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा का लाभ प्रदान कर सकते हैं। 

 

3. जीवनशैली
से जुड़ी बीमारियां:

वर्तमान जीवनशैली के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां युवा पीढ़ी में हो रही हैं। इसलिए एक पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता होती है जो बीमारी के इलाज में लगने वाले व्यापक खर्च को आसानी से वहन कर सकें। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के लिए ICICI Lombard Health Insurance कम लागत पर उच्च कवरेज के साथ योजना की पेशकश करता है। 

 

4. प्रीमियम बचत:

व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की तुलना में अगर आप पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेते हैं तो आप प्रीमियम पर बचत कर सकते हैं। क्योंकि जब एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में 1 से अधिक लोग शामिल होते हैं तो उस पर लगने वाले प्रीमियम पर ICICI Lombard Health Insurance कंपनी द्वारा छूट की पेशकश की जाती है। 

 

5. परिवार
की स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतें:

ICICI Lombard Health Insurance पॉलिसी आपके परिवार की जरूरतों के हिसाब से बीमा प्लान प्रस्तुत करती है। यह आपकी सभी प्रकार की पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी चयन करने में सहायता करती है। 

 

6. कर लाभ:

ICICI Lombard Health Insurance में व्यक्ति द्वारा दिए जाने वाले प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80 डी के तहत कर लाभ भी प्रदान किया जाता है। इस प्रकार आप इस पॉलिसी के माध्यम से अपने कर बचत को भी बढ़ा सकते हैं।

 

7. COVID-19:

ICICI Lombard Health Insurance पॉलिसी द्वारा कोविड-19 को कवर किया गया है। इसके अंतर्गत अगर बीमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो उसके खर्चे को ICICI Lombard Health Insurance द्वारा वाहन किया जाता है। 

 

8. सहभुगतान:

सह-भुगतान में बीमित व्यक्ति को बीमा राशि के लिए दावा करते समय कुछ अतिरिक्त शुल्क को खुद ही वाहन करना पड़ता है लेकिन ICICI Lombard Health Insurance पॉलिसी द्वारा आपको किसी भी प्रकार के सह-भुगतान को वाहन करने की आवश्यकता नहीं होती है। 

9. कोई कैपिंग
नहीं:

कई बीमा कंपनियों द्वारा अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में बीमा राशि पर कैपिंग जाती है लेकिन ICICI Lombard Health Insurance पॉलिसी द्वारा किसी प्रकार की कैपिंग नहीं की जाती है। आपको आपके परिवार की आवश्यकता के अनुसार उस सीमा तक कवरेज प्रदान किया जाता है। 

 

10. अस्पताल
में भर्ती:

अगर आप चिकित्सा कारण से 24 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहते हैं तो उस समय में किए गए चिकित्सा खर्च, कमरे का शुल्क, डॉक्टर सर्जन शुल्क, दवा का बिल आदि को कवर किया जाता है। 


इसके अतिरिक्त ICICI Lombard Health Insurance आपको अस्पताल में भर्ती होने के 30 दिन पहले और 60 दिन के बाद तक आने वाले चिकित्सा खर्च के लिए भी लाभ प्रदान करने की पेशकश की जाती है।

 

11. डे केयर उपचार:

इसमें आपको डे केयर उपचार के लिए भी लाभ प्रदान किया जाता है। अगर आप अस्पताल में 24 घंटे से कम समय के लिए भर्ती होते हैं तो। 

 

12. आयुष
उपचार:

ICICI Lombard Health Insurance द्वारा आयुष उपचार में होने वाले खर्च को भी कवर किया जाता है। 

 

13. स्वास्थ्य
कार्यक्रम:

ICICI Lombard Health Insurance विभिन्न वेलनेस और फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से वैलनेस पॉइंट प्रदान किए जाते हैं जिसका उपयोग आप डॉक्टर के परामर्श, दवाओं  भुगतान पर आदि में भुना सकते हैं। 

 

14. सुपर
नो क्लेम बोनस:

अगर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की अवधि दावा मुक्त होती है तो आपको सुपर नो क्लेम बोनस दिया जाता है। इसमें आपको बीमा राशि पर 50 पर्सेंट तक अधिक बीमा राशि प्रदान की जाती है। 


15. आपातकालीन
एम्बुलेंस:

इसमें आपातकालीन एंबुलेंस में लगने वाले खर्च को भी कवर किया जाता है। 

 

16. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच:

ICICI Lombard Health Insurance पॉलिसी बीमित व्यक्ति को प्रत्येक पॉलिसी वर्ष में एक स्वास्थ्य जांच कूपन प्रदान करती है। इसके माध्यम से आप अपने स्वास्थ्य जांच निशुल्क करवा सकते हैं। 

17. एयर
एम्बुलेंस कवर:

इसमें एयर एंबुलेंस होने वाले खर्चे को भी कवर किया जाता है। 


18. विश्वव्यापी
कवर:

इस पॉलिसी का लाभ आप विश्व भर में कहीं भी उठा सकते हैं। यह आपको विदेशों में भी चिकित्सा पर किए गए खर्च पर बीमा कवर प्रदान करता है। 

 

19. दाता
खर्च:

यह पॉलिसी आपको अंग दाता खर्च के लिए भी कवरेज प्रदान करती हैं। 

 

20. रीसेट लाभ:

इस पॉलिसी में आप को रिसेट लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। अगर आपको लगता है कि बीमा की राशि आपके परिवार की जरूरतों के अनुसार कम है तो आप अपने ऐसे लॉन्बार्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को किसी भी समय रिसेट कर सकते हैं। 

 

21. कैशलेस
अस्पताल:

इसमें आपको कैशलेस अस्पताल में भर्ती होने पर बीमा राशि के भुगतान को सीधे अस्पताल में आपके बिलो को चुकाने में कर दिया जाता है। इसके लिए आपको प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होती है। 

 

22. पहले
से मौजूद रोग:

इसमें कुछ मौजूदा रोगो को तत्काल प्रभाव से कवर किया जाता है जबकि कुछ के लिए 2 साल तक की प्रतीक्षा अवधि होती है। 


23. फ्री
लुक पीरियड:

आपको 15 दिनों के लिए फ्री लुक पीरियड भी प्रदान करती है। अगर आपको लगता है कि आप इस पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो आप  इन 15 दिनों के भीतर कभी भी अपनी पॉलिसी को समाप्त कर सकते हैं। 

 

 

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड स्वास्थ्य बीमा पात्रता (ICICI Lombard Health Insurance Eligibility in Hindi) (ICICI Medical Insurance Eligibility in Hindi)

  • अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए ICICI Lombard Health Insurance पॉलिसी खरीदने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • ICICI Lombard Health Insurance की परिवार बीमा योजनाओं के तहत बच्चे को कवर करने के लिए आयु 3 महीने से अधिक होनी चाहिए। बच्चे के लिए व्यक्तिगत स्वास्थ्य योजना खरीदने के लिए  उसकी आयु 6 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। .
  • 46 वर्ष आयु के व्यक्ति के लिए ICICI Lombard Health Insurance  खरीदने के लिए नामित नैदानिक केंद्रों में एक चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *