Group Medical Insurance in Hindi (Employee Health Insurance in Hindi)

Group Medical Insurance in Hindi (Employee Health Insurance in Hindi)

Group Medical Insurance (Employee Health Insurance) द्वारा लोगों के एक विशिष्ट समूह जैसे किसी कंपनी के कर्मचारी या किसी संगठन के सदस्यों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करता है। Group Medical Insurance (Employee Health Insurance) को कॉर्पोरेट स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के रूप में भी जाना जाता है। Group Medical Insurance (Employee Health Insurance) पॉलिसी के तहत बीमा कवरेज में आकस्मिक अस्पताल में भर्ती, दैनिक अस्पताल लाभ, गंभीर बीमारी कवर, मातृत्व कवरेज आदि लाभ प्रदान किये जाते हैं।

 

Table of
Contents

  • What is Group
    Medical Insurance/Employee Health Insurance in Hindi?
  • Benefits and
    Advantages of Group Medical Insurance in Hindi
    • Benefits of
      Group Medical Insurance for Employers
    • Benefits of
      Group Medical Insurance for Employees
  • Group Medical
    Insurance Coverage in Hindi
  • Group Medical
    Insurance Exclusions in Hindi

 

समूह
स्वास्थ्य बीमा क्या है? (What is Group Medical Insurance in Hindi?)

एक Group Medical Insurance (Employee Health Insurance) योजना लोगों के एक समूह के लिए चिकित्सक कवरेज प्रदान करने का कार्य करती है। इस प्रकार की बीमा पॉलिसी को आमतौर पर कंपनियों या संगठनों द्वारा अपने कर्मचारियों को चिकित्सा कवरेज प्रदान करने के लिए खरीदा जाता है। इस बीमा पॉलिसी में प्रीमियम का भुगतान नियोक्ता द्वारा किया जाता है। 

 

 


समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के लाभ (Group Medical Insurance Policies Benefits in Hindi)

समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नियोक्ता के साथ-साथ कर्मचारियों को भी कई प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं। हम इसमेंनियोक्ता को मिलने वाले लाभों के साथ-साथ कर्मचारियों को मिलने वाले समूह स्वास्थ्य बीमा लाभों के बारे में भी चर्चा करेंगे। 

1. नियोक्ताओं
के लिए समूह स्वास्थ्य
बीमा के लाभ | Benefits of Group 
Medical Insurance for
Employer
s:

 

कर्मचारी
प्रतिधारण:
 
वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में कई सारी नौकरियां उपलब्ध है। ऐसे माहौल में कर्मचारियों को कंपनी से जोड़े रखना एक मुश्किल काम हो गया है। एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के माध्यम से नियोक्ता अपने कर्मचारियों को कंपनी से जोड़े रख सकता है। वह इस बीमा पॉलिसी में कवरेज को कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों तक बढ़ाकर उन्हें अतिरिक्त लाभ प्रदान कर सकते हैं जिससे कर्मचारी के कंपनी में बने रहने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। 

 

कर लाभ: नियोक्ता द्वारा अपने संगठन के कर्मचारियों के लिए लिये जाने वाले स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कर लाभ भी मिलता है। नियोक्ता आयकर अधिनियम के द्वारा दिए जाने वाले प्रीमियम पर कर छूट का दावा कर सकता है। इससे नियुक्त अपने कर्मचारियों को एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी प्रदान करने के साथ-साथ अपने कर भार को भी कम कर सकता है। 

 

प्रेरित
कर्मचारी:
 
र्तमान युग में चिकित्सा लागत लागत बहुत अधिक है और भविष्य में इसके और भी बढ़ने की संभावना है। एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के माध्यम से आप कर्मचारियों को यह लाभ प्रदान करके उनके प्रेरणा को बढ़ाने का कार्य करेंगे ताकि वह कंपनी के लाभ में और अधिक से अधिक योगदान कर सकें। 

 

कम लागतएक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की तुलना में किसी संगठन के कर्मचारियों के लिए खरीदे गए स्वास्थ्य समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी तुलनात्मक रूप से कम लागत पर उपलब्ध होती है। 

 

2. कर्मचारियों
के लिए समूह स्वास्थ्य
बीमा के लाभ | Benefits of Group 
Medical Insurance for
Employees:

 

पूर्व मौजूद बीमारीक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के विपरीत एक समूह स्वास्थ्य पॉलिसी में पॉलिसी लागू होने के पहले दिन से ही मौजूदा बीमारियों को कवर करना शुरू कर देती है। कोई कर्मचारी जिस दिन संगठन में शामिल होता है यह पॉलिसी उसी दिन से उस कर्मचारी को स्वास्थ्य बीमा लाभ प्रदान करना शुरू कर देती है। इस प्रकार पहले से मौजूद बीमारी के लिए किसी प्रकार का वेटिंग पीरियड नहीं होता है। 

 

बीमारियों
पर कोई 
सीमा नहीं:
 समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करने के अलावा अन्य बीमारियों पर किसी भी प्रकार की सीमा नहीं होती है तथा यह एक व्यापक कवरेज प्रदान करती है। 

 

मैटरनिटी कवरेज: एक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना में कर्मचारियों को मेटरनिटी बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है। इनमें से अधिकांश योजनाएं c-section और सामान प्रसव दोनों के लिए व्यापक कवरेज प्रदान करती हैं। कुछ योजनाएं नवजात शिशुओं को भी इसमें कवर करते हैं। 


 

समूह स्वास्थ्य बीमा में क्या शामिल है? (Group Medical Insurance Coverage in Hindi)

  • पहले से मौजूद बीमारियां।
  • मातृत्व कवर। 
  • शिशु कवर। 
  • एम्बुलेंस शुल्क। 
  • अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चे।
  • घरेलू अस्पताल खर्च
  • डे-केयर खर्च।
  • चिकित्सक की फीस।
  • कमरे का किराया और नर्सिंग शुल्क।
  • दवाएं और निदान की लागत जैसे एक्स-रे, आदि।
  •  रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, पेसमेकर लागत कवर ।


 

समूह
स्वास्थ्य बीमा में क्या
शामिल नहीं है? (Group 
Medical Insurance Exclusions in Hindi)

  • कुछ बीमा पॉलिसी कर्मचारी के माता-पिता को कवर नहीं करती हैं।
  • होम्योपैथी, आयुर्वेद आदि जैसे गैर-एलोपैथिक उपचार ।
  • कर्मचारियों के लिए कॉर्पोरेट स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की वैधता सीमित। 
  • जन्मजात रोग। 
  • एड्स के उपचार।
  • शराब या नशीली दवाओं के दुरुपयोग से उत्पन्न बीमारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *