इंडिया फर्स्ट लाइफ इन्शुरन्स पालिसी कैंसलेशन (India First Life Insurance Policy Cancellation in Hindi)

इंडिया फर्स्ट लाइफ इन्शुरन्स पालिसी कैंसलेशन (India First Life Insurance Policy Cancellation in Hindi)

इस लेख में हम इंडिया फर्स्ट लाइफ इन्शुरन्स पालिसी कैंसलेशन के बारे में चर्चा करेंगे। हम यह बातएंगे कि आप अपने इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को किस प्रकार से कैंसिल कर सकते हैं।


कभी-कभी ऐसा होता है कि आप पॉलिसी की विशेषताओं से प्रभावित होकर इन्शुरन्स प्लान खरीदते है, लेकिन आपको कुछ समय बाद यह एहसास होता है कि वह इंश्योरेंस प्लान आपकी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर रहा है या आप उसके किसी टर्म एंड कंडीशन से सहमत नहीं होते हैं। इस मामले में आप पॉलिसी को कैंसिल करने की भी सोच सकते हैं या हो सकता है कि आप प्रीमियम भुगतान ना कर पाने की वजह से या किसी अन्य कारण से आप अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को जारी नहीं रखना चाहते हैं। इस मामले में आप अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल कर सकते है।  


प्रत्येक जीवन बीमा कंपनी आपको अपनी पॉलिसी को कैंसिल करने का विकल्प प्रदान करती है। आप अपने पॉलिसी को फ्री लुक पीरियड के दौरान वापस कर सकते हैं या आप फ्री-लूक पीरियड की समाप्ति के बाद भी अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को सरेंडर कर सकते हैं। हमने दोनों विधियों के बारे में इसमें चर्चा की है। 

इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस द्वारा आपको दोनों माध्यमों से अपनी पॉलिसी को कैंसिल करने का विकल्प प्रदान किया जाता है। 


1. फ्री-लूक पीरियड (Free-look Period)

एक फ्री-लुक पीरियड वह होता है जिसके अंदर अगर पॉलिसीधारक पॉलिसी के नियम और शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं तो वह पॉलिसी को वापस करने का विकल्प चुन सकता है। इस मामले में पॉलिसीधारक द्वारा भुगतान किए गए सभी प्रीमियम को वापस कर दिया जाता है। हालांकि स्टांप शुल्क और मेडिकल जांच आदि संबंधित कुछ शुल्क काटे जाते हैं। 


इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस द्वारा पॉलिसीधारक को 15 दिनों का फ्री-लुक पीरियड प्रदान किया जाता है। अगर पॉलिसीधारक इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस की सेवाओं से संतुष्ट नहीं है तो वह 15 दिनों के भीतर अपनी पॉलिसी को कैंसिल करने का विकल्प चुन सकता है। 


2. पॉलिसी सरेंडर (Policy Surrender)

आप लॉक-इन अवधि पूरी होने के बाद किसी भी समय अपनी इंडिया फर्स्ट लाइफ इन्शुरन्स पालिसी के सरेंडर के लिए अनुरोध कर सकते हैं। 


इंडिया फर्स्ट लाइफ इन्शुरन्स पालिसी को सरेंडर करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:


  • हस्ताक्षरित पॉलिसी सरेंडर फॉर्म ,
  • बैंक खाता प्रमाण,
  • पैन कार्ड की फोटोकॉपी

उपरोक्त बताये गए दस्तावेज़ को निन्म तरीके से भेज सकते है-

ईमेल: दस्तावेज़ को ईमेल करे। 

Customer.first@indiafirstlife.com 

कूरियर: ग्राहक सेवा को संबोधित अनुरोध पत्र और दस्तावेजों को इंडिया फर्स्ट के  प्रधान कार्यालय को दस्तावेज़ कूरियर करे। 



ब्राँच विजिट: इंडियाफर्स्ट लाइफ की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर दस्तावेज़ जमा करे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *