Long Term Health Insurance in Hindi (दीर्घकालिक
स्वास्थ्य बीमा)
Table of Contents
|
लॉन्ग
टर्म हेल्थ इंश्योरेंस प्लान क्या है? (What is a Long Term Health Insurance
Plan in Hindi?)
Long Term Health Insurance Plan अधिक समय के लिए कवरेज प्रदान करता है। यह स्वास्थ्य बीमा 2 से 3 साल तक के लिए वैध माना जाता है। यह ऐसे लोगों के लिए एक अच्छा प्लान है जो वार्षिक आधार पर स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं लेना चाहते हैं।
Long Term Health Insurance Plan उन लोगों के लिए लाभदायक हैं जो बार-बार नवीनीकरण में समय नहीं लगाना चाहते हैं और साथ ही साथ पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा योजना कवर लेना चाहते हैं। इस योजना के माध्यम से वह अपने आपको लंबे समय तक के लिए किसी भी स्वस्थ संबंधी खर्चे से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।
दीर्घकालिक स्वास्थ्य बीमा के लाभ (Long Term Health Insurance Benefits in Hindi)
अब हम Long Term Health Insurance Plan के लाभों के बारे में जानेंगे।
1. पॉलिसी अवधि:
लंबी अवधि की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की पॉलिसी अवधि भी लंबी होती है। पॉलिसी की अवधि लंबी होने पर इसके द्वारा लिया जाने वाला प्रीमियम भी कम होता है और आप लंबी अवधि के दौरान अपनी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को इस बीमा कवर के माध्यम से जरूरत पड़ने पर पूरा कर सकते हैं।
2. क्लेम:
कभी-कभी पॉलिसीधारक अपनी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को renew करना भूल जाता है। इस कारण जब उसे स्वास्थ्य कवर की आवश्यकता होती है तो कंपनी द्वारा उसके क्लेम को रिजेक्ट कर दिया जाता है। लेकिन एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य बीमा योजना में आपको लंबे समय तक कवर प्रदान किया जाता है। आपको इसके रिन्यू करने की चिंता नहीं करनी पड़ती है और जब भी आपको स्वास्थ संबंधी बीमा कवर की आवश्यकता होती है तो कंपनी द्वारा आपके दावे को रिजेक्ट करने की संभावना कम से कम होती है।
3. नवीनीकरण:
Long Term Health Insurance पॉलिसी को बार-बार नवीनीकरण की जरूरत नहीं होती है। इससे आप अपने समय की बचत करते हैं। आप एक बार स्वास्थ्य बीमा योजना लेकर अपने आपको लंबे समय तक के लिए बीमा कवर से सुरक्षित कर सकते हैं।
दीर्घकालिक स्वास्थ्य बीमा
में शामिल
है (Long Term Health Insurance Coverage in Hindi)
एक Long Term Health Insurance Plan पॉलिसीधारक को उसकी आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य चिकित्सा बीमा प्रदान करती है। इस प्रकार की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लंबे समय के लिए वैध होती है। इसलिए इसके द्वारा प्रदान किए जाने वाला कवरेज भी व्यापक व्यापक होता है। अब हम Long Term Health Insurance Plan के बारे में विस्तार से जानेंगे।
एक लंबी अवधि की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के कवरेज में निम्नलिखित शामिल हैं:
1. अस्पताल में भर्ती: इसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने में लगने वाली लागत को कवर किया जाता है। इसमें चोटों के इलाज, सर्जरी आदि से संबंधित उपचार की लागत शामिल है।
2. अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में: इसके माध्यम से अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में भी लगने वाले चिकित्सा लगत को कवर किया जाता है।
3. डे केयर प्रक्रियाएं: ऐसी चिकित्सा प्रक्रिया जिसमें डे केयर की आवश्यकता होती है उसको भी इस पॉलिसी के माध्यम से कवर किया जाता है।
4. आयुष उपचार: इसमें आयुष उपचार में लगने वाली लागत को भी कवर किया जाता है।
5. ऐड ऑन: पॉलिसी धारक इसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार ऐडऑन कवर जोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।
6. क्रिटिकल इलनेस कवर: इसमें आपको क्रिटिकल इलनेस कवर प्रदान किया जाता है ,जिसमें जानलेवा बीमारी के इलाज की लागत को कवर किया जाता है, जैसे कैंसर, दिल की बीमारी, गुर्दे की बीमारी आदि।
दीर्घकालिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के नुकसान (Long Term Health Insurance Plans Disadvantages in Hindi)
एक लंबी अवधि की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के लाभों के साथ-साथ उसके नुकसान भी हैं। अब हम एक लंबी अवधि की स्वास्थ्य बीमा योजना के नुकसान के बारे में जानेंगे।
1. एक लंबी अवधि की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में आप लंबी अवधि तक किसी दूसरी कंपनी में अपने स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को स्विच नहीं कर सकते हैं। आपको अपनी वर्तमान कंपनी के साथ ही बने रहना होगा।
2. इस प्रकार के बीमा पॉलिसी को एक बीमा कंपनी से दूसरी बीमा कंपनी में पोर्ट करने में काफी समय लगता है।
3. समय के साथ बीमा बाजार में और अधिक बेहतर स्वास्थ्य बीमा उत्पाद आ सकते हैं। लेकिन एक लंबी अवधि की पॉलिसी कई वर्षों तक जारी रहती है। इसलिए पॉलिसीधारक एक बेहतर योजना में स्विच करने में असमर्थ होता है।
आपको
दीर्घकालिक स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता
क्यों है? (Why Do You Need Long
Term Health Insurance in Hindi?)
अगर पॉलिसीधारक बीमा कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहा है तो बीमित व्यक्ति कैशलेस दावों का लाभ आसानी से उठा सकता है। इसके माध्यम से चिकित्सा खर्चों के बिलों को आसानी से बीमा कंपनी द्वारा सीधे अस्पताल को भुगतान कर दिया जाता है। लेकिन अगर बीमित व्यक्ति ऐसे अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है जो बीमा कंपनी के नेटवर्क अस्पताल में शामिल नहीं है तो पॉलिसीधारक को पहले खर्चे की पूरी लागत का निपटान स्वयं करना पड़ता है। फिर बीमा राशि के दावे के लिए उसे अस्पताल के खर्चों के बिलों सहित बीमा का दावा करना पड़ता है।
एक लॉन्ग टाइम पास करते समय आपको ऐडऑन विकल्प पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य बीमा आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इसमें ऐडऑन अतिरिक्त प्रीमियम पर जोड़ सकते हैं। इस प्रकार आप एक लंबी अवधि की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को अपनी आवश्यकताओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर खरीदने पर विचार कर सकते हैं।