Group Health Insurance For Small Business Owners in Hindi

Group Health Insurance For Small Business Owners in Hindi 

 

Table of
Contents

  • Group Health
    Insurance for Small Business
  • Group Health
    Insurance for Small Business Advantage
  • Group Health
    Insurance for Small Business Coverage
  • Group Health
    Insurance for Small Business Buying Tips

 


Group Health Insurance For Small Business Owners in Hindi 

उद्योग छोटा हो या बड़ा उसकी वास्तविक संपत्ति उसके मानव संसाधन ही होते हैं। उद्योगों के ऐसे मालिक जो कर्मचारी को अपनी संपत्ति समझते हैं, उनके लिए कर्मचारी समूह बीमा अवश्य खरीदते हैं। 


एक नियोक्ता या व्यवसाय मालिक समूह बीमा के तहत ऐसी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदता है जो उसके संगठन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को एक निश्चित समय तक स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है। इस बीमा पॉलिसी में प्रीमियम का भुगतान नियोक्ता ही करता है। अगर संगठन के कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी लागत को वाहन करना पड़ता है तो कर्मचारी इस पॉलिसी के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा दावा कर सकते हैं। 


समूह स्वास्थ्य बीमा द्वारा कर्मचारियों को एक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा की तरह ही स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। एक समूह स्वास्थ बीमा पॉलिसी के माध्यम से नियोक्ता अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है जिसके परिणामस्वरूप उसके कर्मचारी संगठन के लिए एक बेहतर प्रदर्शन करते हैं और कंपनी के प्रति वफादार रहते हैं। 


इस प्रक्रिया में कभी-कभी उद्योग मालिक अपने संगठन के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी तो खरीदते हैं लेकिन स्वयं के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नहीं कराते हैं। अतः व्यवसाय के मालिकों को चाहिए कि वह अपने कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयं स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी करवाएं। 


आगे हम एक नियोक्ता द्वारा अपने संगठन के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी और संगठन के मालिक के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के बारे में कुछ बातों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। 



लघु व्यवसाय के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा लाभ (Group Health Insurance For Small Business Owners Benefits in Hindi)

 

1. व्यापक
कवरेज:

एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की तुलना में व्यापक कवरेज प्रदान करती हैं। एक समूह बीमा पॉलिसी में कर्मचारी के परिवार के सदस्यों को भी कवर किया जाता है। इस पॉलिसी में उप सीमा और प्रतीक्षा अवधि भी व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की तुलना में कम है। इसमें कर्मचारी को मैटरनिटी कवर जैसे अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किए जाते हैं जिसे सामान्यता व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में शामिल नहीं किया जाता है। 


2. प्रीमियम
छूट:

एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की तुलना में व्यापक कवरेज प्रदान करती हैं। एक समूह बीमा पॉलिसी में कर्मचारी के परिवार के सदस्यों को भी कवर किया जाता है। इस पॉलिसी में उप सीमा और प्रतीक्षा अवधि भी व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की तुलना में कम है। इसमें कर्मचारी को मैटरनिटी कवर जैसे अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किए जाते हैं जिसे सामान्यता व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में शामिल नहीं किया जाता है। 

 

3. कम प्रक्रिया:

Group Health Insurance For Small Business Owners के लिए आवेदन करना और कवरेज प्राप्त करना करने के लिए किसी भी प्रकार के चिकित्सा जांच की आवश्यकता नहीं होती है। अतः समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की प्रक्रिया काफी तेज और आसान है। 

 

4. कर
लाभ:

समूह बीमा में नियोक्ता को आयकर अधिनियम की धारा 36 (आईबी) के तहत खरीदे गए समूह बीमा कवर के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर कर कटौती का दावा करने की अनुमति प्रदान करती है। इस प्रकार नियोक्ता के लिए कर्मचारियों के लिए खरीदा जाने वाला स्वास्थ्य बीमा समूह लागत काफी हद तक कम हो जाती है। 

 



लघु व्यवसाय के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा के तहत कवरेज (Coverage of Group Health Insurance For Small Business Owners in Hindi)

1. मृत्यु:

इस प्रकार के पॉलिसी मृत्यु लाभ भी प्रदान करती है। अगर रोजगार के दौरान कर्मचारी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है तो कर्मचारी द्वारा पॉलिसी में नामित व्यक्ति को एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है। 


2. विकलांगता:

अगर कर्मचारी रोजगार के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना के कारण विकलांग हो जाता है तो इस बीमा पॉलिसी द्वारा उसे एक निश्चित अवधि के लिए नियमित अंतराल पर निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है। 

 

3. अस्पताल में भर्ती:

समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती होने वाले खर्च के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले खर्च के लिए कवर प्रदान करती है। 

4. यात्रा दुर्घटनाएँ:

ऐसे कर्मचारियों को जिनको व्यवसाय के लिए बार-बार यात्रा करने की आवश्यकता होती है, अगर उनके साथ यात्रा में किसी प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं जैसे- शारीरिक क्षति, सामान का नुकसान आदि तो इसके खिलाफ भी कवर प्रदान किया जाता है। 


Group Health Insurance For Small Business Owners Buying Tips in Hindi

अगर आप एक व्यवसाय के मालिक हैं और अपने कर्मचारियों के लिए एक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इस लेख में उन्हीं बातों के बारे में चर्चा की गई है। 

 

1. नीति तुलना:

नियोक्ता को अपने कर्मचारियों के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने से पहले बीमा बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की बीमा योजनाओं की तुलना करनी चाहिए। आप अपने व्यवसाय के कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक अच्छा समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी चुन सकते हैं। 

 

 2. पर्याप्त
कवरेज:

एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में आप अपने संगठन के सभी कर्मचारियों के लिए समूह बीमा खरीदते हैं। अतः आपको पर्याप्त कवरेज खरीदने पर विशेष ध्यान देना चाहिए जो आपके व्यवसाय के कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा कर सके। 

 

3. नेटवर्क
अस्पताल:

एक समूह बीमा पॉलिसी खरीदते समय नियोक्ता को उस बीमा कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों की सूची को भी अवश्य देखना चाहिए कि कंपनी के व्यवसाय जिन जिन क्षेत्रों में है क्या वहां पर इस कंपनी द्वारा समर्थित अस्पतालों के नेटवर्क में बीमा कवर प्रदान किया जाता है कि नहीं।इससे  लाभ यह होता है कि अगर कोई कर्मचारी किसी नेटवर्क अस्पताल में अपना इलाज कराता है तो वह कैशलेस माध्यम से अपने इलाज खर्चे को वाहन कर सकता है। 

 

4. पॉलिसी
की शर्तें:

अलग-अलग बीमा कंपनियों की शर्तें भी अलग-अलग होती हैं। किसी भी बीमा कंपनी से पॉलिसी खरीदते समय आपको उसके नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए ताकि बीमा राशि का दावा करते वक्त आपके संगठन के कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

 

5. बहिष्करण (Exclusion):

नियोक्ता को समूह बीमा पॉलिसी लेते समय उसके बहिष्करण के बारे में भी आवश्यक जानकारी रखनी चाहिए और इससे अपने कर्मचारियों को भी अवगत कराना चाहिए। ताकि भविष्य में बीमा राशि का दावा करते समय वह इन बातों का ध्यान में रखें और अनावश्यक परेशानी का सामना करने से बचें। 

 

6. उपसीमा:

स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में विभिन्न प्रकार की उप-सीमाएं बीमा कंपनी द्वारा लगाई जाती हैं। अतः बीमा पॉलिसी को खरीदते समय आप इन सीमाओं के बारे में विस्तार से जांच लें। 

7. बजट:

नियोक्ता को अपने संगठन के कर्मचारियों के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्हें यह भी देखना चाहिए कि इस योजना में कौन-कौन शामिल होंगे जैसे- स्वयं नियोक्ता और उसका परिवार तथा कर्मचारी और उसके परिवार आदि। इन सब बातों का विश्लेषण करने के बाद नियोक्ता को अपनी संगठन के कर्मचारियों की जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का चुनाव करना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *