SBI Investment Plans for 5 Years in Hindi (एसबीआई इन्वेस्टमेंट प्लान्स फॉर 5 इयर्स इन हिंदी)

SBI Investment Plansअक्सर लोग ऐसे इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में खोजबीन करते हैं जो उनको न्यूनतम समय में अधिकतम रिटर्न प्रदान करें। इसी सम्बन्ध में एसबीआई का 5 साल के लिए निवेश योजना काफी लोकप्रिय है। 

एसबीआई लाइफ द्वारा पेश किया जाने वाला 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट प्लान शॉर्ट और मिड टर्म फाइनेंशियल लक्ष्यों की योजना बनाने के लिए एक अच्छा निवेश विकल्प प्रदान करता है। 

ऐसे व्यक्ति जो 5 साल के लिए निवेश योजना की खोज कर रहे हैं वह एसबीआई निवेश योजना के साथ जा सकते हैं। इसके माध्यम से आप न्यूनतम समय में अपने धन को इन्वेस्ट करके उससे अधिकतम रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। 

आगे हमने एसबीआई द्वारा पेश किए जाने वाले 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में विस्तार से बताया है। आप उन प्लान के बारे में पूरी जानकारी हासिल करके अपनी पसंद के अनुसार किसी भी इन्वेस्ट प्लान का चुनाव कर सकते हैं। 

5 साल के लिए एसबीआई निवेश प्लान की विशेषताएं और लाभ (SBI Investment Plans for 5 Years Features and Benefits in Hindi)

5 साल के लिए एसबीआई निवेश प्लान की विशेषताएं निन्म है-

  • इस प्लान में अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को डेथ बेनिफिट के रूप में धन राशि प्रदान की जाती है। 
  • अगर पॉलिसी अवधि के पूरा होने तक बीमित व्यक्ति जीवित रहता है तो बीमित व्यक्ति को परिपक्वता लाभ प्रदान किया जाता है। यह लाभ उसके द्वारा भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम पर निर्भर करता है।
  • इस इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से आप अपने वित्तीय भविष्य को अपनी सुविधा के अनुसार प्रबंधित कर सकते हैं। 
  • यह प्लान आपको लक्ष्य आधारित निवेश करने का विकल्प प्रदान करता है। 
  • यह प्लान आपको अल्पावधि में अधिकतम रिटर्न प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। 
  • ऐसे लो
  • ग जो अपने धन को अधिक समय के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं उनके लिए यह प्लान काफी लाभकारी होता है। 

5 साल के लिए एसबीआई निवेश योजना का विवरण (SBI Investment Plan for 5 Years Details in Hindi)

एसबीआई द्वारा पेश किए जाने वाली इन्वेस्टमेंट प्लान, जो आपको 5 साल की अवधि के लिए उपलब्ध है, निम्नलिखित हैं-

1. SBI Life Smart Elite Plan:

  • यह प्लान आपको सीमित अवधि के लिए प्रीमियम भुगतान या एकल प्रीमियम का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है 
  • यह प्लान इनबिल्ट एक्सीडेंटल बेनिफिट कवर लाभ के साथ आता है। 
  • यह प्लान आपको दो विकल्पों में उपलब्ध है- गोल्ड ऑप्शन और प्लैटिनम ऑप्शन। 
  • इसमें आप अपने द्वारा भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम को आप अपने पसंद के फंड में निवेश करने का विकल्प चुन सकते हैं। 
  • इसमें आपको अपने फण्ड को स्विच करने और पुनः निर्देशित करने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
  • यह पॉलिसी आपको जरूरत पड़ने पर पॉलिसी अवधि के छठे वर्ष से आंशिक निकासी की सुविधा भी प्रदान करता है। 
  • पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर डेथ बेनिफिट प्रदान किया जाता है। 
  • मेच्योरिटी बेनिफिट के रूप में पॉलिसी अवधि के पूरा होने पर बीमित व्यक्ति को फंड वैल्यू के रूप में बीमा लाभ प्रदान किया जाता है। 
  • इसमें आप टैक्स बेनिफिट का लाभ भी उठा सकते हैं। 
  • इस प्लान को लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। 

2. SBI Life Smart Privilege Plan:

  • इस प्लान में आपको अपने फंड का निवेश करने के लिए 11 विविध फण्ड विकल्प मिलता है। अपनी इच्छा के अनुसार इनमे से किसी भी फंड विकल्प में अपने धन को निवेश कर सकते हैं। 
  • आपको बाजार की बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपने फंड को स्विच करने की सुविधा प्राप्त होती है जो बिल्कुल मुफ्त होता है। 
  • आपको इसमें पॉलिसी वर्ष के 6 वर्ष के बाद प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में लॉयल्टी एडिशन का लाभ प्रदान किया जाता है। 
  • पॉलिसी के छठे वर्ष के बाद आप जरूरत के लिए आंशिक निकासी भी कर सकते हैं। 
  • इसमें आपको प्रीमियम भुगतान पूरी पॉलिसी अवधि के लिए, सीमित अवधि के लिए या एकल भुगतान का विकल्प मिलता है। 

3. SBI Life Shubh Nivesh Plan:

  • यह प्लान आपको सिंगल प्रीमियम के रूप में भी उपलब्ध है। साथ ही आप वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक रूप से प्रीमियम भुगतान करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। 
  • इस प्लान को प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। 
  • यह प्लान आपको न्यूनतम 5 वर्ष से लेकर अधिकतम 30 वर्ष के पॉलिसी टर्म के लिए उपलब्ध है।
  • इस प्लान में आप संपूर्ण जीवन के लिए लाइफ कवर का लाभ उठा सकते हैं। 
  • यह प्लान आपको दो विकल्पों- एंडोमेंट ऑप्शन और एंडोवमेंट विद व्होल लाइफ ऑप्शन के साथ मिलता है। 
  • इसमें आपको राइडर जोड़कर अपने कवरेज को बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर एडिशनल बेसिक सम एश्योर्ड प्रदान किया जाता है। 
  • पॉलिसी अवधि के पूरा होने पर आपको बेसिक सम एश्योर्ड के साथ बोनस भी प्रदान किया जाता है। 
  • इसमें आप टैक्स बेनिफिट का लाभ भी उठा सकते हैं। 

4. SBI Life Smart Wealth Builder Plan:

  • यह प्लान आपको जीवन कवर प्रदान करने के साथ-साथ निवेश विकल्प भी प्रदान करता है। 
  • इसमें आपको गारंटीड एडीशन का लाभ दिया जाता है। 
  • इसमें आपको अपने धन को 11 विभिन्न फंडों के माध्यम से निवेश करने का विकल्प प्राप्त होता है। 
  • पॉलिसी के छठे वर्ष से आप आंशिक निकासी भी कर सकते हैं। 
  • इसमें आपको प्रीमियम भुगतान के लिए नियमित या सीमित प्रीमियम भुगतान जैसे विकल्पों प्राप्त होते हैं। 
  • पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर फंड वैल्यू का भुगतान किया जाता है।
  • बीमित व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। 

5. SBI Life Saral Pension:

  • रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा। 
  • रिटर्न आफ प्रीमियम ऑप्शन। 
  • आवश्यकता पड़ने पर लोन प्राप्त करने की सुविधा। 
  • विशिष्ट गंभीर बीमारी का पता चलने पर सरेंडर सुविधा का लाभ।
  • भारत में लागू आयकर कानूनों के अनुसारआयकर लाभ। 
  • प्रवेश पर आयु न्यूनतम 40 वर्ष और अधिकतम 80 वर्ष होनी चाहिए।
  • प्रीमियम भुगतान अवधि के रूप में एकल प्रीमियम का विकल्प मिलता है।

6. SBI Life Grameen Bima:

  • एकमुश्त प्रीमियम भुगतान विकल्प। 
  • किसी प्रकार के मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं । 
  • 5 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध। 
  • न्यूनतम 300 और अधिकतम  ₹2000 के प्रीमियम में उपलब्ध। 
  • न्यूनतम सम एश्योर्ड ₹10,000 और अधिकतम सम एश्योर्ड ₹50,000। 
  • 15 दिनों का फ्री-लुक पीरियड।
  • पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर मृत्यु लाभ नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ। 
  • टर्म इंश्योरेंस प्लान होने के कारण किसी भी प्रकार का परिपक्वता लाभ नहीं प्रदान किया जाता है। 

7. SBI Life Smart Bachat:

  • 2 प्लान ऑप्शन- Endowment Option और Endowment Option with in-built Accidental Death and Total Permanent Disability (AD & TPD) Benefit। 
  • पॉलिसी अवधि के दौरान आपको बोनस लाभ। 
  • इनबिल्ट एक्सीडेंटल डेथ एंड टोटल परमानेंट डिसेबिलिटी बेनिफिट। 
  • इनबिल्ट प्रीमियम वेवर बेनिफिट । 
  • 4 प्रीमियम पेइंग टर्म। 
  • आयकर अधिनियम, 1961 के तहत कर लाभ। 

Read Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *