SBI Life Insurance Policy Details in Hindi

SBI Life Insurance Policy Details in Hindi (SBI Jeevan Bima Policy in Hindi)

नमस्कार दोस्तों क्या आप भी SBI की Life Insurance पालिसी लेना का सोच रहे है और जानना चाहते है की What is SBI Life Insurance Policy Details in Hindi तो चिंता की कोई बात नहीं इस आर्टिकल में सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी |

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी क्या है? (What is SBI Life Insurance Policy in Hindi?)

एसबीआई लाइफ भारत में बीमा उत्पाद प्रदान करने वाले अग्रणी बीमा कंपनी के रूप में जाना जाता है। एसबीआई लाइफ द्वारा भारत के लोगों की बीमा संबंधित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के लाइफ इंश्योरेंस प्लान पेश किए जाते हैं। आप एसबीआई लाइफ के द्वारा प्रोटक्शन प्लान, सेविंग्स प्लान, वेल्थ क्रिएशन प्लांस, रिटायरमेंट प्लान, चाइल्ड प्लान, मनी बैक प्लान या इनकम प्लान जैसे इंश्योरेंस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। 

SBI Life Insurance Policy Details in Hindi
SBI Life Insurance Policy Details in Hindi

एसबीआई लाइफ द्वारा बहुत ही किफायती प्रीमियम पर अधिकतम जीवन बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है। इसके माध्यम से ऐसे व्यक्ति जिनकी आय कम है वह भी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के माध्यम से जीवन बीमा पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं। 

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की विशेषताएं और लाभ (SBI Life Insurance Policy Features and Benefits in Hindi)

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की विशेषताएं और लाभ निन्म है-

  • एसबीआई लाइफ द्वारा बहुत ही किफायती प्रीमियम पर जीवन बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है। 
  • एसबीआई लाइफ आपको अनेक प्रकार के प्लान विकल्प उपलब्ध कराता है। 
  • इस प्लान में आप न्यूनतम 10,000 रुपये बीमा राशि से अधिकतम करोड़ रुपए तक बीमा राशि प्राप्त कर सकते हैं। 
  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के माध्यम से आप अपने वित्तीय भविष्य की योजना बिना किसी चिंता के बना सकते हैं। 
  • पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। 
  • इसमें आपको विभिन्न पॉलिसी टर्म प्राप्त होते हैं। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी पॉलिसी टर्म का चुनाव कर सकते हैं।
  • आपको प्रीमियम के भुगतान के लिए भी कई विकल्प प्रदान किए जाते हैं। 
  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्लान के माध्यम से आप टैक्स बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं। 

SBI Life Insurance Policy Details in Hindi (एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी डिटेल्स इन हिंदी)

SBI Life Insurance Policy Details in Hindi
SBI Life Insurance Policy Details in Hindi

नीचे हमने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस प्लान के बारे में आपको जानकारी प्रदान की है। आप अपनी आवश्यकता  के अनुसार इन एसबीआई लाइफ पॉलिसी में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। 

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा पेश किए जाने वाले लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी निम्न है-

SBI Life Protection Plans in Hindi

एसबीआई लाइफ द्वारा कई प्रोटेक्शन प्लान की पेशकश की जाती है। अगर आप एक ऐसा प्लान चाहते है जिससे आप जीवन को अधिकतम कवरेज प्रदान कर सके तो आप एसबीआई लाइफ के प्रोडक्शन प्लान के साथ जा सकते हैं। 

एसबीआई लाइफ द्वारा आरोग्यश्री शील्ड, सरल जीवन बीमा, पूर्ण सुरक्षा प्लान, संपूर्ण सुरक्षा प्लान, स्मार्ट शील्ड तथा ग्रामीण बीमा आदि जैसे प्रोटेक्शन प्लान पेश किए जाते हैं। 

नीचे हमने एसबीआई लाइफ द्वारा पेश किए जाने वाले प्रोटेक्शन प्लान के बारे में बताया है। आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके उस प्लान के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

  1. SBI Life Arogya Shield
  2. SBI Life eShield Next
  3. SBI Life Saral Jeevan Bima
  4. SBI Life Poorna Suraksha Plan
  5. SBI Life Sampoorn Cancer Suraksha
  6. SBI Life Smart Shield
  7. SBI Life Grameen Bima

SBI Life Saving Plans in Hindi

अगर आप ऐसे इंश्योरेंस प्लान की तलाश में है जिसमें आप जीवन कवर प्राप्त करने के साथ-साथ बचत सुविधा काफी लाभ उठा सके तो आप एसबीआई लाइफ के सेविंग प्लान के साथ जा सकते हैं। इसमें आपको दोहरा लाभ प्रदान किया जाता है। आप लाइफ कवरेज प्राप्त करने के साथ-साथ बचत योजना का लाभ भी उठा सकते हैं। 

अगर पॉलिसी अवधि दौरान आपकी मृत्यु होती है तो जीवन कवर के तहत आपके द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। पॉलिसी अवधि की समाप्ति तक अगर आप जीवित रहते हैं तो आपको परिपक्वता लाभ प्रदान किया जाता है। 

एसबीआई लाइफ द्वारा पेश किया जाने सेविंग प्लान के बारे में हमने नीचे बताया है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उन प्लान के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

  1. SBI Life Smart Platina Plus
  2. SBI Life Smart Platina Assure
  3. SBI Life New Smart Samriddhi
  4. SBI Life Smart Future Choices
  5. SBI Life Shubh Nivesh
  6. SBI Life Smart Bachat
  7. SBI Life Smart Humsafar
  8. SBI Life Smart Swadhan Plus
  9. SBI Life Saral Swadhan+

SBI Life Wealth Creation Plans in Hindi

एसबीआई लाइफ द्वारा ऐसे इंश्योरेंस प्लान भी पेश किए जाते हैं जिसमें आप जीवन कवरेज प्राप्त करने के साथ-साथ अपने धन को बढ़ा सकते है। इसमें आपको  बाजार से जुड़े फंडों में अपने धन को निवेश करने का विकल्प प्राप्त होता है। इनमे निवेश करके आप मार्केट रिटर्न प्राप्त करके अपने धन को और अधिक बढ़ा सकते हैं। 

एसबीआई द्वारा पेश किए जाने वाले वेल्थ क्रिएशन प्लान के बारे में नीचे बताया गया है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उस प्लान के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

  1. SBI Life eWealth Insurance
  2. SBI Life Smart InsureWealth Plus
  3. SBI Life Saral InsureWealth Plus
  4. SBI Life Smart Wealth Builder
  5. SBI Life Smart Wealth Assure
  6. SBI Life Smart Power Insurance
  7. SBI Life Smart Elite
  8. SBI Life Smart Privilege

SBI Life Retirement Plans in Hindi

एसबीआई लाइफ में आपको रिटायरमेंट प्लान भी मिलता है। अगर आप ऐसे इंश्योरेंस प्लान की तलाश में है जिसके माध्यम से आप अपने रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा माध्यम से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एसबीआई लाइफ के रिटायरमेंट प्लान के साथ जा सकते हैं। इसमें आपको रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित अवधि तक पेंशन के रूप में आय प्रदान की जाती है जिससे आप अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को रिटायरमेंट के बाद आसानी से पूरा कर सकते हैं। 

साथ ही आपको इस प्लान के तहत जीवन बीमा कवरेज भी प्राप्त होता है। अगर पॉलिसी अवधि के दौरान आपकी आकस्मिक मृत्यु होती है तो आपके द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। 

एसबीआई लाइफ द्वारा पेश किए जाने वाले रिटायरमेंट प्लान के बारे में नीचे हमने बताया है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी रिटायरमेंट प्लान का चुनाव करके इसका लाभ उठा सकते हैं। 

  1. SBI Life Retire Smart Plus
  2. SBI Life Retire Smart
  3. SBI Life Saral Retirement Saver
  4. SBI Life Saral Pension
  5. SBI Life Smart Annuity Plus
HDFC Life Insurance Plan in HindiSBI Life Insurance Policy Details in Hindi
SBI Life Insurance Policy Details in Hindi

SBI Life Child Plans in Hindi

एसबीआई लाइफ द्वारा चाइल्ड प्लान की पेशकश ऐसे लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर की गई है जो अपने बच्चों के लिए इंश्योरेंस कवर के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं। इस प्लान के माध्यम से आपके ना रहने पर आपके बच्चों की सभी वित्तीय आवश्यकताओं को बीमा राशि के माध्यम से पूरा किया जाता है। 

एसबीआई लाइफ द्वारा पेश किए जाने वाले चाइल्ड प्लान में आप करोड़ रुपए तक लाइफ इंश्योरेंस कवरेज का लाभ उठा सकते हैं। इसमें आपके बच्चों की शिक्षा आदि से संबंधित सभी आवश्यकताओं को बीमा राशि के माध्यम से पूरा किया जाता है। 

एसबीआई द्वारा पेश किए जाने वाले चाइल्ड प्लान निम्नलिखित हैं-

  1. SBI Life Smart Champ Insurance
  2. SBI Life Smart Scholar

SBI Life Money Back / Income Plans in Hindi

एसबीआई लाइफ द्वारा मनी बैक या इनकम प्रोटेक्ट प्लान भी पेश किए जाते हैं। इसके माध्यम से अगर आपकी आय किसी कारणवश बाधित होती है तो इसे इंश्योरेंस के माध्यम से पूरा किया जाता है। ये प्लान आपको जीवन कवर प्रदान करने के साथ-साथ आय सुरक्षा भी प्रदान करता है। 

एसबीआई लाइफ द्वारा पेश किये जाने वाले इंश्योरेंस प्लान निम्नलिखित हैं-

  1. SBI Life Smart Money Back Gold
  2. SBI Life Smart Money Planner
  3. SBI Life Smart Income Protect

Read Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *