SBI Term Insurance Plan Details in Hindi (एसबीआई टर्म इंश्योरेंस प्लान डिटेल्स इन हिंदी)
Table of
|
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस टर्म प्लान क्या है? (SBI Life Insurance Term Plan Kya Hai?)
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा विभिन्न प्रकार के टर्म इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध कराए जाते हैं। यह विभिन्न प्रकार के टर्म प्लान सुविधाओं और उपलब्धता दोनों के मामले में भिन्न-भिन्न होती हैं। कुछ SBI Term Insurance Plan को आप कम प्रीमियम पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं जबकि कुछ SBI Term Insurance Plan ऑफलाइन उपलब्ध है जिन्हें आप मार्केटिंग चैनलों जैसे एजेंट, ब्रोकर, बैंक आदि के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं ,आज हम विभिन्न प्रकार के SBI Term Insurance Plan के विशेषताओं, लाभो और उसके लिए आवश्यक योग्यता के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ग्राहकों की विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई प्रकार के SBI Term Insurance Plan प्रदान करती है। इन SBI Term Insurance Plan की मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए इनका चुनाव कर सकता है।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा प्रदान किए जाने वाले SBI Term Insurance Plan में मृत्यु कवरेज के साथ-साथ आपको कवरेज बढ़ने के लिए राइडर्स लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। SBI Term Insurance Plan किफायती प्रीमियम दर के साथ उपलब्ध होते हैं जो आमजन के लिए सरलता से उपलब्ध हो जाते हैं।
एसबीआई टर्म
इंश्योरेंस प्लान की विशेषताएं और लाभ (SBI Term
Insurance Plans Features and Benefits in Hindi)
1. SBI Term Insurance Plans बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद बीमित व्यक्ति के परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं। इसके माध्यम से बीमित व्यक्ति के परिवार के द्वारा अपने आवास ऋण, शिक्षा ऋण जैसी वित्तीय जरूरतों को इस बीमा राशि से आसानी से पूरा किया जा सकता है।
2. SBI term Insurance Plans लेना काफी आसान और सरल है और इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीदा जा सकता है। आप जैसे ही पहले प्रीमियम का भुगतान करते हैं आपका टर्म इंश्योरेंस प्लान तुरंत शुरू हो जाता है।
3. SBI Term Insurance Plans के लिए भुगतान की जाने वाली प्रीमियम राशि काफी कम होती है। इसके साथ यह सस्ती भी होती है। इसके कारण कम आय वाले लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना आपको एकल या नियमित प्रीमियम भुगतान के का विकल्प भी प्रदान करती है।
4. SBI Term Insurance Plans राइडर्स की पेशकश भी करता है जिन्हें आप अतिरिक्त कवरेज के लिए खरीद सकते हैं।
5. एसबीआई टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत कर लाभ भी प्रदान किया जाता है।
एसबीआई
टर्म इंश्योरेंस प्लान के प्रकार (Types of SBI Term Insurance Plans in Hindi)
एसबीआई द्वारा निम्नलिखित SBI Term Insurance प्लान प्रदान किए जाते हैं, जिसका उल्लेख नीचे किया गया है-
1. SBI Life eShield
2. SBI Life Smart Shield
3. SBI Life Saral Shield
4. SBI Life Grameen Bima
5. SBI Life Saral Swadhan+
6. SBI Life Smart Swadhan Plus
1. SBI Life eShield
प्रवेश की आयु: SBI Life eShield के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
परिपक्वता पर आयु: SBI Life eShield के लिए परिपक्वता पर आयु 70 साल होनी चाहिए।
पॉलिसी अवधि: अधिकतम पॉलिसी अवधि 30 वर्ष है।
सुनिश्चित राशि: न्यूनतम बीमा राशि 20 लाख रुपये है और अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।
प्रीमियम भुगतान: प्रीमियम भुगतान पॉलिसी अवधि के बराबर है।
प्रीमियम भुगतान मोड: वार्षिक
राइडर्स: एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट कवर लिया जा सकता है।
लाभ: पॉलिसी मृत्यु लाभ प्रदान करती है लेकिन पॉलिसी कोई समर्पण या परिपक्वता लाभ प्रदान नहीं करती है।
2. SBI Life Smart Shield
प्रवेश की आयु: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष है।
परिपक्वता पर आयु: 70 साल
पॉलिसी अवधि: न्यूनतम अवधि 5 वर्ष और अधिकतम अवधि 30 वर्ष है।
सुनिश्चित राशि: न्यूनतम सम एश्योर्ड रु 25,00,000 और अधिकतम बीमित राशि की कोई सीमा नहीं है।
प्रीमियम भुगतान: पॉलिसी अवधि के बराबर है।
प्रीमियम भुगतान मोड: वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक है।
राइडर्स: एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट,आकस्मिक कुल और स्थायी विकलांगता और त्वरित गंभीर बीमारी कवर का विकल्प मिलता है।
लाभ: पॉलिसी मृत्यु लाभ प्रदान करती है। साथ ही एकल प्रीमियम पॉलिसियों के लिए समर्पण लाभ प्रदान करती है। लेकिन उत्तरजीविता लाभ नहीं देती है।
3. SBI Life Saral Shield
प्रवेश की आयु:
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष
- अधिकतम आयु 60 वर्ष
परिपक्वता पर आयु:
- 65 वर्ष
पॉलिसी अवधि:
- न्यूनतम अवधि 5 वर्ष
सुनिश्चित राशि:
- न्यूनतम बीमा राशि 7,50,000 रुपये है।
- अधिकतम बीमा राशि 24 लाख रुपये है।
प्रीमियम भुगतान मोड:
- वार्षिक,
- अर्धवार्षिक,
- त्रैमासिक और
- मासिक
राइडर्स:
- एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट
- विकलांगता कवर
- गंभीर बीमारी कवर
लाभ:
- पॉलिसी मृत्यु लाभ प्रदान करती है।
4. SBI Life Grameen Bima
प्रवेश की आयु
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
- अधिकतम आयु 50 वर्ष है।
पॉलिसी अवधि
- पॉलिसी की अवधि 5 वर्ष है।
सुनिश्चित राशि
- न्यूनतम सम एश्योर्ड 10,000 रुपये है।
- अधिकतम बीमा राशि 50,000 रुपये है।
प्रीमियम भुगतान मोड
- एकल
प्रीमियम राशि
- न्यूनतम राशि 300 रुपये है।
- अधिकतम राशि 2000 रुपये है।
5. SBI Life Saral Swadhan+
प्रवेश की आयु
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
- अधिकतम आयु 55 वर्ष है।
परिपक्वता आयु
- न्यूनतम आयु 28 वर्ष है।
- अधिकतम आयु 70 वर्ष है।
पॉलिसी अवधि
- पॉलिसी अवधि की न्यूनतम अवधि 10 वर्ष है।
- पॉलिसी अवधि की अधिकतम अवधि 15 वर्ष है।
सुनिश्चित राशि
- न्यूनतम सम एश्योर्ड- 30,000 रुपये
- अधिकतम सम एश्योर्ड- 4,75,000 रुपये
लाभ
- मृत्यु लाभ
- परिपक्वता लाभ
6. SBI Life Smart Swadhan Plus
प्रवेश की आयु
- न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
- अधिकतम आयु- 65 वर्ष
परिपक्वता आयु
- अधिकतम आयु- 75 वर्ष
पॉलिसी अवधि
- न्यूनतम अवधि- 10 वर्ष
- अधिकतम अवधि- 30 वर्ष
सुनिश्चित राशि
- न्यूनतम सम एश्योर्ड- 5 लाख रुपये
- अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।
प्रीमियम भुगतान
- एकल भुगतान,
- 5 साल ,
- 10 साल
- 15 साल
- पॉलिसी की अवधि के बराबर
प्रीमियम भुगतान मोड
- एकल,
- वार्षिक,
- अर्धवार्षिक,
- त्रैमासिक और ,
- मासिक,
लाभ
- मृत्यु लाभ ,
- समर्पण लाभ,
एसबीआई
टर्म इंश्योरेंस प्लान बहिष्करण (SBI Term Insurance Plan
Exclusions in Hindi)
1. आत्महत्या:
अगर SBI Term Insurance पॉलिसीधारक ने पॉलिसी की तारीख के पहले 1 वर्ष के भीतर आत्महत्या कर ली है तो उस स्थिति में पॉलिसीधारक द्वारा नामांकित व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कोई मृत्यु लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। अगर बीमाधारक एसबीआई टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के 1 वर्ष के भीतर आत्महत्या कर लेता है तो लाभार्थी को केवल भुगतान किए गए प्रीमियम का सिर्फ 80% प्राप्त करने का अधिकार होगा,अगर पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान नियमित रूप से करता है।
2. एक्सीडेंटल
डेथ बेनिफिट:
SBI Term Insurance पॉलिसी के अंतर्गत अन्य घटनाएँ जिसके होने पर एसबीआई टर्म इंश्योरेंस लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा-
- आपराधिक कृत्य,
- खुद को लगी चोट,
- युद्ध,
- नागरिक हंगामा,
- दवाई का दुरूपयोग,
- संक्रमण,
- विमानन,
- खतरनाक खेल,
एसबीआई
टर्म इंश्योरेंस प्लान लिए आवश्यक
दस्तावेज (Documents
for SBI Term Insurance Plan in Hindi)
- आधार कार्ड,
- पैन कार्ड,
- पासपोर्ट,
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- जन्म प्रमाण पत्र,
- आधार कार्ड,
- मैट्रिक प्रमाण पत्र।
- इनकम टैक्स रिटर्न,
- सैलरी स्लिप।