SBI Two Wheeler/Bike Insurance in Hindi

SBI Two Wheeler/Bike Insurance in Hindi (एसबीआई टू व्हीलर इंश्योरेंस)


Table of
Contents

  • About SBI Two
    Wheeler Insurance
  • Features and
    Benefits of SBI Two Wheeler Insurance
  • Sbi Two
    Wheeler Plans
  • SBI Two
    Wheeler Insurance Exclusion



एसबीआई टू व्हीलर इंश्योरेंस के बारे में (About SBI Two Wheeler Insurance in Hindi)

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा एसबीआई टू व्हीलर इंश्योरेंस प्लान प्रदान  किया जाता है। इसके अतिरिक्त यह स्वास्थ्य बीमा, यात्रा बीमा, व्यक्तिगत बीमा  सहित कई प्रकार के बीमा उत्पादों की पेशकश करता है। आज हम इस लेख में एसबीआई टू व्हीलर इंश्योरेंस के बारे में बात करेंगे। हम इसके विशेषताओं और लाखों के बारे में जानेंगे और साथ ही इसके द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के एसबीआई टू व्हीलर प्लांस की विवेचना करेंगे। 



एसबीआई टू व्हीलर इंश्योरेंस की विशेषताएं और लाभ (SBI Two Wheeler Insurance Features and Benefits in Hindi)

1. एसबीआई व्यापक बीमा पॉलिसी में आपके टू व्हीलर को किसी प्रकार के नुकसान जैसे- स्वयं के वाहन को होने वाली क्षति या तृतीय पक्ष देयता के लिए कवर प्रदान करती है। यह व्यापक बीमा पॉलिसी काफी कम प्रीमियम दर पर उपलब्ध कराई जाती है। 


2. इसके द्वारा थर्ड पार्टी बीमा योजना में तृतीय पक्ष को होने वाले किसी प्रकार के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाती है। इसके लिए बीमित वाहन मालिक की किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं होती है। 


3. इस बीमा पॉलिसी द्वारा प्राकृतिक आपदाओं और मानव निर्मित आपदाओं जैसे दुर्घटनाओं को भी शामिल किया जाता है। 


4. इस योजना में अलग-अलग व्यक्तियों के लिए प्रीमियम की राशि अलग-अलग होती है। यह  व्यक्ति के उम्र और अन्य कारकों पर निर्भर करती है। 


5. अगर आप अपने दो पहिया वाहन का बीमा बिना किसी रुकावट के लगातार एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से करवाते हैं तो आपको प्रीमियम पर छूट प्रदान की जाती है। 


6. यह योजना आपको अतिरिक्त वैकल्पिक कवर भी प्रदान करती है। इसे हम ऐड-ऑन के नाम से जानते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा अधिक प्रीमियम देना पड़ता है और आप अपने दो पहिया वाहन के लिए अतिरिक्त कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। 


7. इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना के तहत 15 लाख तक का कवरेज प्रदान किया जाता है। लेकिन यह किसी कंपनी के स्वामित्व वाले वाहनों पर लागू नहीं होता है। 


8. इसमें आप सहयात्री के लिए अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान कर कवर प्राप्त कर सकते हैं। 


9. इसमें आपको नो क्लेम बोनस का लाभ भी प्रदान किया जाता है। अगर आपने पॉलिसी अवधि के दौरान किसी प्रकार का दावा पेश नहीं किया है तो आपको नो क्लेम बोनस  मिलता है। इसके माध्यम से आप प्रीमियम में 50% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपको अपनी बाइक का नवीनीकरण पालिसी अवधि समाप्त होने के 90 दिनों के भीतर ही करा लेना आवश्यक होगा। 


10. इसका दवा निपटान अनुपात भी उच्च है और इसके द्वारा ग्राहक सहायता भी तत्काल प्रदान की जाती है। 


एसबीआई टू व्हीलर प्लान (Sbi Two Wheeler Plans in Hindi)

1. एसबीआई व्यापक
बाइक बीमा पॉलिसी:

एक व्यापक बाइक बीमा पॉलिसी में आपको तृतीय पक्ष देता के साथ-साथ स्वयं की  किसी प्रकार के नुकसान को कवर किया जाता है। इसमें प्राकृतिक आपदाओं और मानव निर्मित आपदाओं से होने वाले नुकसान को भी कवर किया जाता है। एक व्यापक बाइक में आपको ऐड-ऑन कवर जोड़ने का विकल्प भी प्रदान करती है। इसके माध्यम से आप अपने दोपहिया वाहन को अतिरिक्त कवरेज प्रदान कर सकते हैं। एसबीआई व्यापक बाइक बीमा पॉलिसी आपको बहुत ही  प्रीमियम पर प्रदान की जाती है। अतः अगर आप अपने दोपहिया वाहन को पूरी तरह सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको एक व्यापक बाइक बीमा पॉलिसी ही लेनी चाहिए।

 

2. एसबीआई थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस:

एसबीआई थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस में तृतीय पक्ष देनदारियों को कवर किया जाता है. इसमें अगर आपके वाहन से दुर्घटना होती है और कोई तृतीय पक्ष का व्यक्ति या उसका वाहन या किसी अन्य प्रकार के संपत्ति का नुकसान होता है तो यह बीमा पॉलिसी तृतीय पक्ष की देनदारियों से आप को सुरक्षा प्रदान करती हैं। 

 


एसबीआई टू व्हीलर
इंश्योरेंस प्लान के तहत बहिष्करण
 (
SBI Two Wheeler Insurance Exclusion in Hindi)

  • मूल्यह्रास,
  • यांत्रिक या इलेक्ट्रिकल नुकसान, 
  • वैध लाइसेंस के बिना बाइक चलाना, 
  • शराब या नशीली दवाओं के प्रभाव में बाइक चलाना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *