TATA AIG Bike/Two Wheeler/Scooty Insurance in Hindi

TATA AIG Bike/Two Wheeler/Scooty Insurance in Hindi (टाटा एआईजी बाइक/टू व्हीलर/स्कूटी बीमा)

Table of
Contents

  • TATA AIG
    Bike/Two Wheeler Insurance
  • Features and
    Benefits of TATA AIG Bike/Two Wheeler Insurance
  • Type of TATA
    AIG Bike/Two Wheeler Insurance
  • TATA AIG
    Bike/Two Wheeler Insurance Coverage
  • TATA AIG
    Bike/Two Wheeler Insurance Exclusions
  • ATA AIG
    Bike/Two Wheeler/Scooty Insurance Add-on Cover

 


टाटा एआईजी दोपहिया
वाहन बीमा (TATA AIG Two Wheeler Insurance in Hindi)

एक बाइक इंश्योरेंस, बाइक मालिक और बाइक बीमा प्रदान करने वाली कंपनी के बीच एक समझौता होता है जहां बाइक बीमा प्रदान करने वाली कंपनी बाइक मालिक को उसकी बाइक को होने वाले नुकसान के मामले में लागत को कवर करता है। इसे दोपहिया पॉलिसी के रूप में भी जानते हैं। 


दोपहिया वाहन को नुकसान किसी दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक आपदा के कारण हो सकता है। इन सभी कारणों में एक बाइक बीमा प्रदान करने वाली बीमा कंपनी बाइक को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करती है। अगर आपकी बाइक में कुछ भी नुकसान होता है तो इसकी भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाती है। 


आज बीमा बाजार में विभिन्न प्रकार की बाइक बीमा उपलब्ध है। आप अपनी सुविधा और वित्तीय क्षमता के अनुसार इनमें से किसी भी एक का चुनाव कर सकते हैं। प्रत्येक बीमा कंपनी आपको लगभग तीन प्रकार की बाइक बीमा प्रदान करती है। पहली व्यापक बीमा पॉलिसी, दूसरी थर्ड पार्टी पॉलिसी और तीसरा स्टैंड अलोन ओन डैमेज। 


आज हम इस लेख में टाटा एआईजी बाइक बीमा पॉलिसी के बारे में जानेंगे। टाटा एआईए बाइक बीमा पॉलिसी द्वारा व्यापक बीमा पॉलिसी, स्टैंडअलोन ओन डैमेज पॉलिसी और तृतीय पक्ष बीमा पॉलिसी प्रदान की जाती हैं। इसमें अतिरिक्त कवरेज प्रदान करने के लिए ऐड-ऑन का विकल्प भी दिया जाता है। तो चलिए टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस के बारे में और जाने। 

 

टाटा एआईजी बाइक/टू व्हीलर/स्कूटी बीमा की विशेषताएं और लाभ (TATA AIG Bike/Two Wheeler/Scooty Insurance Features and Benefits in Hindi)

 

1. प्रीमियम
पर बचत:

अगर आप ऑनलाइन टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस खरीदते हैं तो आप प्रीमियम पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक ऑनलाइन बाइक बीमा पॉलिसी पेपरलेस होती है और इसमें किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं होती है। अतः इसमें आने वाली लागत को ग्राहक को वह नहीं करना पड़ता है। 


2. नो क्लेम बोनस (एनसीबी):

टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में अगर पॉलिसीधारक ने पॉलिसी अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का दावा पेश नहीं किया है तो नो क्लेम का लाभ प्रदान किया जाता है। यह 20% से शुरू होता है। आप इसका उपयोग अपने प्रीमियम भुगतान करने में कर सकते हैं। 


3. आसान
दावा प्रक्रिया:

टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस की दावा प्रक्रिया काफी आसान है। आप आसान चरणों में ऑनलाइन माध्यम से अपना दावा पेश कर सकते हैं। 

 

4. ओन  डैमेज कवर:

टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस ऑन डैमेज कवर प्रदान करती है। इसमें दुर्घटनाओं, प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के कारण बाइक को होने वाले किसी भी प्रकार की क्षति को कवर किया जाता है। 

 

5. तृतीयपक्ष क्षति:

टाटा एआईजी इंश्योरेंस में आप तृतीय पक्ष देता से मुक्त हो सकते हैं। साथ किसी प्रकार के जुर्माने से बच सकते हैं क्योंकि भारत में सड़क पर वाहन चलाने के लिए एक थर्ड पार्टी बीमा होना अनिवार्य कर दिया गया है। 

 

6. ऐडऑन का विकल्प:

टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस आपको ऐडऑन को जोड़ने का विकल्प प्रदान करती है। इससे आप अपनी बाइक को अतिरिक्त कवरेज प्रदान कर सकते हैं।

 

7. उच्च
दावा निपटान अनुपात:

टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस का दावा निपटान उच्च है। दावा निपटान प्रक्रिया आसान और कम समय लेने वाली है। 

 

8. कैशलेस
मरम्मत:

टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस में आपको कैशलेस मरम्मत की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इनके नेटवर्क गेराज में आप अपनी बाइक की मरम्मत कैशलेस माध्यम से करा सकते हैं। इसका भुगतान बीमा कंपनी द्वारा सीधे गैराज को ऑनलाइन माध्यम से कर दिया जाता है। 

 

9. त्वरित
ख़रीदना/नवीनीकरण प्रक्रिया:

आप टाटा एआईजी बीमा को ऑनलाइन माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान है और कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है। साथ ही आप इसके नवीनीकरण प्रक्रिया को भी ऐसे ही कुछ मिनटों में आसानी से कर सकते हैं। 

 

10. कानूनी
जुर्माने से सुरक्षा:

टाटा एआईजी बाइक इन्शुरन्स आपको कानूनी जुर्माने से सुरक्षा भी प्रदान करती है क्योंकि भारत में सड़क पर वाहन चलाने के लिए एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना कानूनी रूप से अनिवार्य बना दिया गया है। अतः आप टाटा एआईए बाइक इंश्योरेंस थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के माध्यम से कानून जुर्माना से बच सकते हैं। 

 

11. चोरी
के खिलाफ वित्तीय कवरेज:

अगर आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है तो आपको इसके खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है। 

 

12. व्यक्तिगत
दुर्घटना कवर:

टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस आपको व्यक्तिगत बीमा कवर भी प्रदान करती है। इसमें अगर आपको अपना वाहन चलाते समय किसी प्रकार की चोट लग जाती है तो इसको भी बीमा कंपनी द्वारा कवर किया जाता है। 

 

13. त्वरित ऑनलाइन प्रक्रिया:

टाटा एआईजी बाइक इंश्योरेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया काफी त्वरित और आसान है। इसे कोई भी व्यक्ति एक इंटरनेट सक्षम डिवाइस से आसानी से खरीद सकता है और नवीनीकरण कर सकता है। 

 

 

टाटा एआईजी बाइक बीमा के प्रकार (Type of TATA AIG Bike/Two Wheeler/Scooty Insurance in Hindi)

1. व्यापक
बाइक बीमा पॉलिसी:

टाटा एआईजी व्यापक बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में तीसरे पक्ष की देनदारियों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ ओन डैमेज कवर से भी सुरक्षा कवरेज प्रदान करने की पेशकश की जाती है। एक व्यापक बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी जैसा कि नाम से ही विदित है व्यापक कवरेज प्रदान करता है। यह आपको चोरी, प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान, व्यक्तिगत दुर्घटना आदि से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। अतः अगर आप एक व्यापक कवर चाहते हैं तो आपको टाटा एआईजी व्यापक बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी को ही चुनना चाहिए, क्योंकि यह आपकी बाइक को एक विस्तृत कवरेज प्रदान करता है।

2. स्टैंडअलोन
ओन डैमेज बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी:

टाटा एआईजी स्टैंडअलोन ओन डैमेज बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी किसी दुर्घटना में आपकी बाइक को होने वाले नुकसान को कवर करता है। यह पॉलिसी तीसरे पक्ष की देनदारियों को कवर नहीं करती है। यह पॉलिसी प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से आपकी बाइक को होने वाले नुकसान को कवर करती है। साथ ही अगर आपकी बाइक चोरी हो जाती है तो इस स्थिति में भी बीमा कंपनी आपको क्षतिपूर्ति देगी। 

 

3. स्टैंडअलोन तृतीय-पक्ष बाइक बीमा पॉलिसी:

भारत में सड़क पर वाहन चलाने के लिए तृतीय पक्ष बाइक बीमा को अनिवार्य बना दिया गया है। अतः आप टाटा एआईजी तृतीय पक्ष बाइक बीमा पॉलिसी के माध्यम से इस कानूनी उल्लंघन से बच सकते हैं। अगर किसी दुर्घटना की स्थिति में किसी तीसरे पक्ष के व्यक्ति या वाहन या अन्य संपत्ति को नुकसान मैं तो बीमा कंपनी के द्वारा इसकी क्षतिपूर्ति की जाती है। इसमें तृतीय पक्ष के प्रति देनदारियों के लिए आप को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता है। 

 

 


टाटा एआईजी बाइक/टू व्हीलर/स्कूटी बीमा कवरेज (TATA AIG Bike/Two Wheeler/Scooty Insurance Coverage in Hindi)

TATA AIG Bike Insurance निन्म परिस्थितियों को कवर करती है, जैसे-

  • स्वयं के नुकसान कवर 
  • बाइक की चोरी
  • तृतीय पक्ष दायित्व
  • व्यक्तिगत दुर्घटना कवर
  • ऐड-ऑन  कवरेज



टाटा एआईजी बाइक/टू व्हीलर/स्कूटी बीमा बहिष्करण (TATA AIG Bike/Two Wheeler/Scooty Insurance Exclusions in Hindi)

  • सामान्य टूट-फूट, 
  • बाइक का उपयोग निर्धारित भौगोलिक सीमाओं के बाहर हुआ हो,
  • युद्ध, विद्रोह और परमाणु खतरों के कारण हुई क्षति,
  • रेसिंग, गति परीक्षण आदि के कारण बाइक को होने वाली क्षति,
  • बिना हेलमेट या वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाना,
  • नशे के प्रभाव में बाइक चलान,
  • प्रतिबंधित उपयोग की शर्तों उलंघन,
  • निजी बाइक का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए। 

 


टाटा एआईजी बाइक/टू व्हीलर/स्कूटी बीमा एड-ऑन कवर (TATA AIG Bike/Two Wheeler/Scooty Insurance Add-on Cover in Hindi)

1. मूल्यह्रास
भत्ता

2. रिटर्नटूइनवॉइस कवर

3. आपातकालीन
चिकित्सा व्यय

4. मालिकचालक के लिए
अतिरिक्त व्यक्तिगत दुर्घटना कवर

5. अतिरिक्त
तृतीयपक्ष संपत्ति क्षति
कवर

6. उपभोग्य व्यय

7. सड़क
के किनारे सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *