Tata AIA Life Insurance in Hindi (टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस)

Tata AIA Life Insurance in Hindi (टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस)

Table of Contents

  • Tata AIA Life
    Insurance in Hindi
    • Tata AIA Term
      Insurance Plan
    • Tata AIA Unit
      Linked Insurance Plan
    • Tata AIA
      Savings Plan
    • Tata AIA
      Retirement Pan
    • Tata AIA
      Group Plan

 


इस लेख में हम आपको टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस द्वारा पेश किए गए सभी इंश्योरेंस प्लान के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको यह बताएंगे कि टाटा एआईए द्वारा कितने प्रकार के लाइफ इंश्योरेंस प्लान भारत की बीमा बाजार में पेश किए गए हैं। आप इन इंश्योरेंस प्लान में से अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी इंश्योरेंस प्लान का चुनाव करके एक टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। 


टाटा एआईए द्वारा भारत में निम्नलिखित इंश्योरेंस प्लान की पेशकश की जाती है-


1. Tata AIA Term Insurance Plan

टाटा एआईए द्वारा पेश किया जाने वाला टर्म इंश्योरेंस प्लान जीवन बीमा का एक प्रकार है। इसमें आपको सामान्य जीवन बीमा की तुलना में अधिक लाइफ कवरेज और बीमा राशि का लाभ प्रदान किया जाता है। लेकिन एक टर्म इंश्योरेंस प्लान में पॉलिसी अवधि की समाप्ति तक बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर उसे किसी भी प्रकार का लाभ प्रदान नहीं किया जाता है। 


अगर आप एक ऐसे इंश्योरेंस प्लान की खोज कर रहे हैं जिसमें आप अत्यधिक बीमा राशि का लाभ उठा सके तो आप टाटा एआईए टर्म इंश्योरेंस प्लान के साथ जा सकते हैं। 


टाटा एआईए द्वारा निम्नलिखित टर्म इंश्योरेंस प्लान भारतीय बीमा बाजार में पेश किए गए हैं-


  • Tata AIA Sampoorna Raksha Supreme
  • Tata AIA Saral Jeevan Bima
  • Tata AIA Maha Raksha Supreme
  • Tata AIA SRS Vitality Protect
  • InstaProtect Solution


2. Tata AIA Unit Linked Insurance Plan (ULIP) 

टाटा एआईए द्वारा ऐसे इंश्योरेंस प्लान की पेशकश भी की गई है जिसमें आप जीवन बीमा कवरेज प्राप्त करने के साथ-साथ बाजार से जुड़े फंड में अपने धन को निवेश भी कर सकते हैं। इसे टाटा एआईए यूलिप प्लान के नाम से जाना जाता है। 


इस इंश्योरेंस प्लान में आप अपने भविष्य के लिए निवेश करके अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अगर पॉलिसी अवधि के दौरान आपकी आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो इस मामले में बीमा राशि नामांकित व्यक्ति को प्रदान की जाती है। 


टाटा एआईए द्वारा निम्नलिखित यूलिप प्लान पेश किए जाते हैं-


  • Tata AIA Fortune Maxima
  • Tata AIA Fortune Pro
  • Tata AIA Wealth Maxima
  • Tata AIA Wealth Pro
  • Tata AIA Smart Sampoorna Raksha



3. Tata AIA Savings Plan

अक्सर लोग एक ऐसे इंश्योरेंस प्लान की तलाश में रहते हैं जिसमें लाइफ कवर प्राप्त करने के साथ-साथ बचत योजना का लाभ भी हो। इसके लिए आप टाटा एआईए द्वारा पेश किए गए सेविंग प्लान के साथ जा सकते हैं। 


इसमें आपको पॉलिसी अवधि तक बचत करने का विकल्प मिलता है तथा पॉलिसी अवधि की समाप्ति के बाद आपको यह बचत एकमुश्त रूप से या मासिक आय के रूप में प्राप्त होती है। अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु होती है तो बीमा राशि का अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाता है। 


टाटा एआईए द्वारा निम्नलिखित सेविंग प्लान पेश किए जाते हैं-


  • Tata AIA Fortune Guarantee Plus
  • Tata AIA Guaranteed Return Insurance Plan
  • Tata AIA Diamond Savings Plan
  • Tata AIA Gold Income Plan
  • Tata AIA Smart Income Plus
  • Tata AIA Money Back Plus
  • Tata AIA Mahalife Gold
  • Tata AIA Value Income Plan
  • Tata AIA Guaranteed Monthly Income Plan
  • Tata AIA Fortune Guarantee
  • Tata AIA POS Smart Income Plus
  • Tata AIA Smart Value Income Plan

4. Tata AIA Retirement Pan

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस की सहायता से आप रिटायरमेंट योजना भी बना सकते हैं। इसे टाटा एआईए रिटायरमेंट प्लान के नाम से जाना जाता है। इसमें आप नौकरी के दौरान भविष्य के लिए एक कोष का निर्माण कर सकते हैं। यह कोष रिटायरमेंट के बाद आपको अतिरिक्त आय का विकल्प प्रदान करता है। 


इसके माध्यम से आप रिटायरमेंट के बाद अपनी अन्य जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। साथ ही रिटायरमेंट प्लान में अगर पॉलिसी अवधि के दौरान आपकी मृत्यु होती है तो मृत्यु बीमा राशि का लाभ नामांकित व्यक्ति को दिया जाता है। 


टाटा एआईए द्वारा निम्नलिखित रिटायरमेंट प्लान की पेशकश की गई है-


  • Tata AIA Guaranteed Monthly Income Plan
  • Tata AIA Smart Annuity Plan
  • Tata AIA Saral Pension Plan
  • Tata AIA Fortune Guarantee Pension Plan



5. Tata AIA Group Plan

अगर आप एक ग्रुप के लिए इंश्योरेंस प्लान लेना चाहते हैं तो आप टाटा एआईए के ग्रुप प्लान के साथ जा सकते हैं। इसमें आप एक समूह के लिए इंश्योरेंस प्लान को अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं। 


यह खासकर नियोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके माध्यम से वह अपने कर्मचारियों को बीमा राशि का लाभ प्रदान कर सकते हैं। 


टाटा एआईए द्वारा निम्नलिखित को प्लान की पेशकश की जाती है-


  • Tata AIA Group Loan Protect
  • Tata AIA Group Term Life
  • Tata AIA Group Sampoorna Raksha
  • Tata AIA Group Employee Benefit Plan
  • Tata AIA Traditional Group Corporate Benefit Plan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *