CRED App Me Account Kaise Banaye? (CRED App में अकाउंट कैसे बनाएं?)

CRED App Me Account Kaise Banaye? (CRED App में अकाउंट कैसे बनाएं?)


इस लेख के माध्यम से हम आपको CRED App में अकाउंट कैसे बनाएं? (CRED App Me Account Kaise Banaye?) के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप आसानी से CRED App में अपना अकाउंट बना सकते हैं। 


इससे पहले कि हम आपको CRED App में अकाउंट कैसे बनाएं? के बारे में जानकारी प्रदान करें, आपको यह पता होना चाहिए कि CRED App क्या है? हम आपको CRED App क्या है? तथा CRED App के लाभ के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही CRED App के माध्यम से आप अपने क्रेडिट कार्ड पेमेंट कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे। 

Table of Contents

  • What is CRED
    App in Hindi?
  • CRED App
    Benefits in Hindi
  • CRED App Me
    Account Kaise Banaye?
  • How To Make
    Credit Card Payments on CRED App in Hindi

 

क्रेड ऐप क्या है? (What is CRED App in Hindi?)

CRED App एक नि:शुल्क मोबाइल एप्लीकेशन है जो आपके क्रेडिट कार्ड के उपयोग को आसान बनाता है। आप इस ऐप के माध्यम से अपने सभी क्रेडिट कार्ड की गतिविधियों और खर्च के पैटर्न को एक ही स्थान ट्रैक कर सकते हैं तथा उससे संबंधित रिपोर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। CRED App अपने उपयोगकर्ता को किसी भी प्रकार के अप्रत्याशित शुल्क के बारे में भी सूचित करता है जो आपके क्रेडिट कार्ड से लिया जाता है। 
साथ ही CRED App आपके सभी आगामी भुगतानों के बारे में भी सूचित करने का कार्य करता है जिससे आप अपने आगामी भुगतानों के चूक से बच सकते हैं। CRED App के माध्यम से आप अपने सभी क्रेडिट कार्ड के खर्चों पर आसानी से नजर रख सकते हैं। आपको इसके लिए अलग-अलग क्रेडिट कार्ड को अलग-अलग ट्रैक करने की आवश्यकता नहीं होती है। CRED App आपको एक ही जगह पर आपके सभी क्रेडिट कार्ड को व्यवस्थित करने की सुविधा प्रदान करता है। 
CRED App आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह मास्टरकार्ड, वीज़ा, रुपे, अमेरिकन एक्सप्रेस आदि क्रेडिट कार्ड को स्वीकार करता है। 


क्रेड ऐप के लाभ (CRED App Benefits in Hindi)

CRED App अपने उपयोगकर्ता को विभिन्न प्रकार के लाभ भी प्रदान करता है। अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को CRED App के माध्यम से इस्तेमाल करते हैं तो आप कई प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से चर्चा की है। 

1. ट्रैक:
इस ऐप के माध्यम से आप अपने सभी क्रेडिट कार्ड के भुगतान इतिहास को ट्रैक करने के साथ-साथ आने वाली भुगतानों पर भी नजर रख सकते हैं। CRED App आपको आपके विभिन्न क्रेडिट कार्डों के भुगतान और देय तिथियों को ट्रैक करने में सहायता प्रदान करता है। आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान सीधे CRED App के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई एप आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2.  कैशबैक:
CRED App आपको अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कैशबैक का लाभ भी प्रदान करता है। आप CRED App के माध्यम से किये गए हर लेन-देन के लिए कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही आप ₹1000 से अधिक का भुगतान करते हैं आपको #killthebill नामक एक विकल्प दिखाई देता है। #killthebill के माध्यम से आप ₹10 से लेकर ₹1000 तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। 

यह प्रक्रिया गूगल पे द्वारा प्रदान किए जाने वाले स्क्रैच कार्ड की भांति ही होती है। जैसे ही आप अपने इस कार्ड को स्केच करते हैं आपको जितना कैशबैक मिला है वह आपके सामने आ जाता है। 

3. CRED Coin:
CRED App अपने उपयोगकर्ता को रिवॉर्ड प्वाइंट भी प्रदान करता है। यह CRED Coin के नाम से जाना जाता है। जब भी आप CRED App के माध्यम से अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं आपको CRED Coin प्रदान किया जाता है। इन CRED Coin  को आप बाद में रिडीम कर सकते हैं। 

4. क्रेडिट कार्ड स्कोर:
CRED App आपको अपने क्रेडिट स्कोर अच्छा बनाने में भी सहायता करता है। आप अपने बिलों का समय पर भुगतान CRED App के माध्यम से करके अपने क्रेडिट स्कोर को अच्छा बना सकते हैं जो भविष्य में आपको नया लोन लेने या नया क्रेडिट कार्ड लेने के लिए काफी सहायता करता है। 

5. रिमाइंडर:
CRED App के माध्यम से आपको समय-समय रिमाइंडर भेजा जाता है। इससे आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिल तथा अन्य भुगतना के बारे में अप-टू-डेट रहते हैं तथा आप अपने भुगतान में किसी भी चूक से बच जाते हैं। 


CRED App Me Account Kaise Banaye? (CRED App में अकाउंट कैसे बनाएं?)

अगर आप CRED App में अपना अकाउंट बनाना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। आप इसे इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे आसानी से ही कर सकते हैं। 

यह ध्यान देने योग्य बात है कि CRED App में अकाउंट बनाने के लिए आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए। अगर आपका सिबिल स्कोर  750 से अधिक है तभी आप CRED App का इस्तेमाल कर सकते है। 

नीचे हमने उस संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया है जिसके माध्यम से CRED App में अकाउंट कैसे बनाएं के बारे में आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में CRED App को इंस्टॉल करना होगा। 
  • इसके बाद अपने मोबाइल के नंबर के माध्यम से आपको CRED App में रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद आप के फोन पर ओटीपी नंबर भेजा जाएगा और उसका सत्यापन किया जाएगा। 
  • इसके बाद CRED App के द्वारा आपके क्रेडिट स्कोर की जांच की जाएगी और अगर आप योग्यता धारित करते हैं तो इसके बारे में आपको सूचित किया जाएगा। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर से जुड़े सभी क्रेडिट कार्ड को CRED App जोड़ देगा। आप अधिकतम 10 क्रेडिट कार्ड को क्रेड एप में जोड़ सकते हैं। 
  • इसके बाद आपको अपने क्रेडिट कार्ड के विवरण को डालकर उसे सत्यापित करना होगा। 
  • जैसे ही आप अपने क्रेडिट कार्ड के विवरणों को डालकर सत्यापित करते हैं CRED App द्वारा IMPS/UPI के माध्यम से 1 रुपए काटकर आपके कार्ड को सत्यापित करेगा। 
  • सत्यापित करने के बाद आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान CRED App के माध्यम से कर सकते हैं। 

CRED पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान कैसे करें? (How To Make Credit Card Payments on CRED in Hindi?)

आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान CRED App में नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, यूपीआई आदि के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गई प्रक्रिया का पालन करना होगा-
  • सबसे पहले आपको CRED App को ओपन करना होगा और अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। 
  • इसके बाद आपको ‘कार्ड्स’ टैब पर क्लिक करना होगा तथा उस क्रेडिट कार्ड का चुनाव करना होगा जिसके बिल का भुगतान आप करना चाह रहे हैं। 
  • इसके बाद आपको ‘अभी भुगतान करें’ विकल्प पर क्लिक करना होगा तथा उस राशि को दर्ज करना होगा जिसका भुगतान आप करना चाह रहे हैं। 
  • इसके बाद आपको बिल भुगतान का तरीका चुनना होगा-
    • अगर आप यूपीआई माध्यम का चुनाव करते हैं तो आपको अपने यूपीआई ऐड्रेस प्रदान करना होगा तथा उसे सत्यापित करना होगा। 
    • डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने के लिए आपको अपने डेबिट कार्ड का विवरण जोड़ना होगा। 
    • अगर आप नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करना चाहते हैं तो आपको संबंधित बैंक के नेट बैंकिंग पेज पर भेज दिया जाएगा। आप वहां अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते हैं। 
  • सफल भुगतान के बाद आपको संदर्भ के लिए एक लेनदेन आईडी प्रदान की जाती है तथा भुगतान की गई राशि का विवरण भी प्रदान किया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *