Difference Between ULIP and Mutual Funds: वर्तमान में वित्तीय क्षेत्र में निवेश करने के लिए बाजार में बहुत सारे निवेश विकल्प उपलब्ध है। इन्हीं निवेश विकल्पों में यूलिप और म्यूचुअल फंड एक है। पिछले कुछ वर्षों में यूलिप और म्यूचुअल फंड ने काफी लोकप्रियता हासिल की है।
किसी भी यूलिप प्लान या म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको इन दोनों के बीच के अंतर का पता होना आवश्यक है। आज हम इस लेख में यूलिप और म्यूचुअल फंड के बीच का अंतर जानने का प्रयास करेंगे।
तो चलिए यूलिप और म्यूचुअल फंड के बीच का अंतर को और विस्तार से जाने।
यूलिप क्या हैं? (What is ULIPs in Hindi?)
यूलिप को यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान के नाम से जाना जाता है। यूलिप एक बीमा लाभ के साथ-साथ निवेश लाभ भी प्रदान करता है अर्थात यूलिप के माध्यम से आप बीमा सुविधा के साथ निवेश की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। यह आपको जीवन बीमा कवर प्रदान करने के साथ-साथ एक निश्चित समय के बाद इस निवेश पर रिटर्न भी प्रदान करता है।
यूलिप के लिए जो प्रीमियम का भुगतान किया जाता है उस प्रीमियम का एक भाग जीवन बीमा के रूप में उपयोग किया जाता है जबकि प्रीमियम का शेष भाग एक फंड में निवेश किया जाता है जिसे डेट या इक्विटी इंस्ट्रूमेंट में निवेश किया जाता है।
यह व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह निवेश किसमें करना चाहता है। एक यूलिप में निवेश करने का विकल्प चुनने का अवसर व्यक्ति को दिया जाता है।
म्युचुअल फंड क्या है? (What is Mutual Fund in Hindi?)
म्यूचुअल फंड निवेश साधन का एक प्रकार होता है जो निवेशकों को अपने धन को एक कोष में जमा करने में सहायता करता है जिसे बाद में विभिन्न प्रतिभूतियों जैसे- स्टॉक और बॉन्ड में निवेश किया जाता है। इसका प्रबंधन एक ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी करती है।
म्यूच्यूअल फंड से मिलने वाला लाभ अंतर्निहित प्रतिभूतियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है अर्थात प्रतिभूतियों का मूल्य जैसे-जैसे बढ़ता है म्यूच्यूअल फंड में मिलने वाला रिटर्न भी बढ़ता जाता है जिसके परिणाम स्वरूप निवेश पर पूंजीगत लाभ मिलता है।
यूलिप और म्यूचुअल फंड के बीच का अंतर (Difference Between ULIP and Mutual Funds in Hindi)
यूलिप और म्यूचुअल फंड के बीच का अंतर निन्मलिखित है-
1. उद्देश्य:
- यूलिप बीमा और निवेश का एक संयोजन होता है। यूलिप जीवन सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ धन सृजन का साधन भी होते हैं।
- म्यूच्यूअल फंड एक शुद्ध रूप से निवेश का उत्पाद है। इसके माध्यम से विभिन्न प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है और लंबी अवधि में इसमें काफी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना होती है।
2. नियामक निकाय (Regulatory Body):
- यूलिप को इंश्योरेंस रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
- म्यूचल फंड को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
3. कर लाभ (Tax Benefits):
- यूलिप के तहत किए गए निवेश में आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत कर कटौती का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके माध्यम से निवेशक 1.5 लाख तक कर कटौती का दावा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मृत्यु होने पर यूलिप के तहत मृत्यु लाभ पूरी तरह से कर मुक्त होता है।
- एक म्यूच्यूअल फंड आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख तक कर कटौती के लिए दावा कर सकते हैं।
4. पॉलिसी अवधि (Policy Term):
- यूलिप की पॉलिसी अवधि लंबी होती है।
- एक म्यूच्यूअल फंड की पॉलिसी अवधि लंबी, छोटी या मध्यम अवधि की भी हो सकती है।
5. निवेश पर वापसी (Return on Investment):
- यूलिप पर मिलने वाला रिटर्न गतिशील हो सकता है।
- म्यूच्यूअल फंड पर मिलने वाला रिटर्न म्यूच्यूअल फंड के स्कीम के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
6. लॉक-इन अवधि (Lock-in Period):
- एक यूलिप प्लान में लॉक-इन अवधि के रूप में 5 साल की अवधि निर्धारित होती है।
- एक म्यूच्यूअल फंड में किसी भी प्रकार की लॉक -इन अवधि नहीं होती है।
7. व्यय (Expenses):
- यूलिप में विभिन्न प्रकार के शुल्क भी देने होते हैं जैसे- प्रीमियम आवंटन शुल्क, प्रशासन शुल्क, फंड प्रबंधन शुल्क और मृत्यु दर शुल्क आदि।
- म्युचुअल फंड में व्यावसायिक प्रबंधन शुल्क और संचालन शुल्क आदि देने होते हैं।
8. जोखिम कवर (Risk Cover):
- एक यूलिप प्लान में पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। साथ ही निधन पर खर्च की गई राशि पर मुआवजा भी दिया जाता है।
- म्यूचुअल फंड में व्यक्ति की मृत्यु होने पर म्युचुअल फंड को नामांकित व्यक्ति को हस्तांतरित कर दिया जाता है।
Read Also
- SBI Life Insurance Best Plan in Hindi (एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस बेस्ट प्लान इन हिंदी)
- SBI Life Insurance Ko Band Kaise Kare? (एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को बंद कैसे करें?)
- SBI Life Insurance 50000 Per Year Hindi (एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 50000 प्रति वर्ष प्लान)
- SBI Investment Plans for 5 Years in Hindi (एसबीआई इन्वेस्टमेंट प्लान्स फॉर 5 इयर्स इन हिंदी)
- 1 Crore Life Insurance SBI in Hindi (1 करोड़ लाइफ इंश्योरेंस एसबीआई इन हिंदी)
- SBI Life Insurance Policy Kaise Check Kare? (एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे चेक करें?)