Accidental Life Insurance in Hindi (दुर्घटना जीवन बीमा)

Accidental Life Insurance in Hindi (दुर्घटना जीवन बीमा)

Accidental Life Insurance in Hindi (दुर्घटना जीवन बीमा)

Accidental Life Insurance Policy पॉलिसी बीमित व्यक्ति को आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता जैसी परिस्थितियों के खिलाफ पूर्ण वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन देती है। एक्सीडेंट लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी द्वारा पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को मुआवजा दिया जाता है। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अंग हानि पर भी आपको अतिरिक्त मुआवजा प्रदान किया जाता है। 

दुर्घटना कभी बताकर नहीं आती है। यह कभी भी कहीं भी किसी के भी साथ घटित हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को मामूली चोट से लेकर गंभीर चोट तक लग सकती है। इस परिस्थिति में चिकित्सा इलाज का अतिरिक्त खर्चा के साथ ही अक्षमता के कारण व्यक्ति की आय में कमी आ सकती है या समाप्त हो सकती है। इस प्रकार की कोई भी अनिश्चितता व्यक्ति के जीवन में वित्तीय संकट का कारण बन सकती है। 

आप इस प्रकार के वित्तीय संकट से बचने के लिए एक दुर्घटना बीमा पॉलिसी खरीद सकते हैं। यह बीमा पॉलिसी आपको और आपके परिवार को आकस्मिक मृत्यु। शारीरिक चोटों और अक्षमताओं के होने की स्थिति में पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन देती है। दुर्घटना बीमा योजना में अन्य राइडर लाभ भी ले सकते हैं। अस्पताल में भर्ती होने का कवर, अस्पताल में दैनिक भत्ता और चिकित्सा कवर आदि न राइडर्स को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं। 

दुर्घटना बीमा पॉलिसी के प्रकार (Types of Accidental Insurance Policy in Hindi)

दुर्घटना जीवन बीमा पॉलिसी को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। जैसे व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और सामूहिक दुर्घटना बीमा। इन दोनों प्रकारों के बारे में नीचे विस्तृत जानकारी दी गई है-

1. व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance):

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance) एकल व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आकस्मिक क्षति के कारण होने वाले नुकसान को कवर करती है। इसमें मृत्यु, अंगों की हानि या दुर्घटना के कारण होने वाली विकलांगता शामिल है। यह पॉलिसी एकल व्यक्ति को कवर करती है। 

2. समूह दुर्घटना बीमा (Group Accident Insurance):

समूह दुर्घटना बीमा (Group Accident Insurance) एक पूरे समूह को बीमा कवर प्रदान करती है। इस प्रकार का बीमा नियोक्ता द्वारा अपने कर्मचारियों को कवरेज प्रदान करने के लिए लिया जाता है। बीमा कंपनी के द्वारा समूह के आकार के आधार पर प्रीमियम में कुछ छूट भी प्रदान की जाती है। यह नियोक्ता द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए बीमा कवर प्राप्त करने के लिए एक लाभदायक सौदा होता है, क्योंकि यह नियोक्ता को कम लागत पर उपलब्ध होता है ,हालांकि यह एक बेसिक प्रकार की योजना है और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की तुलना में इसके द्वारा सीमित लाभ प्रदान किया जाता है। 

दुर्घटना जीवन बीमा कवरेज (Accidental Life Insurance Coverage in Hindi)

अब हम दुर्घटना जीवन बीमा द्वारा प्रदान किए जाने वाले कवरेज के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। हम अब यह जानने का प्रयास करेंगे कि एक दुर्घटना जीवन बीमा (Accidental Life Insurance) व्यक्ति को किस सीमा तक कवरेज लाभ प्रदान करती है। 

 

1. आकस्मिक मृत्यु कवर (Accidental Death Cover):

आकस्मिक मृत्यु कवर में अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो इस मामले में पॉलिसी दस्तावेज में नामांकित व्यक्ति को पूरी बीमा राशि का भुगतान लाभ प्रदान किया जाता है। 

 

2. स्थायी/कुल विकलांगता कवर (Permanent/Total Disability Cover):

अगर किसी दुर्घटना के कारण अस्थाई या स्थाई विकलांगता की स्थिति होती है जैसे अंगों की हानि तो और पॉलिसीधारक को एक निर्दिष्ट बीमा राशि लाभ का भुगतान किया जाता है। 

 

3. स्थायी आंशिक विकलांगता कवर (Permanent Partial Disability Cover):

अगर किसी प्रकार की दुर्घटना में शारीरिक चोट के कारण स्थाई आंशिक विकलांगता होती है तो बीमित व्यक्ति को बीमा लाभ का एक निश्चित प्रतिशत का भुगतान किया जाता है। 

 

4. अस्थायी कुल विकलांगता (Temporary Total Disability):

इस मामले में अगर बीमित व्यक्ति पूरी तरीके से विकलांग हो जाता है और कोई भी कार्य करने में सक्षम नहीं होता है तो बीमा कंपनी के द्वारा आय नुकसान की भरपाई करने के लिए उसे साप्ताहिक भत्ता प्रदान किया जाता है। बीमा धारक द्वारा इस प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग अपनी वित्तीय जरूरतों के अनुसार किया जा सकता है। 

दुर्घटना बीमा पॉलिसी के
लाभ (Accidental Insurance Policy Benefits in Hindi)

अब हम दुर्घटना बीमा पॉलिसी से मिलने वाले विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। 

1. पारिवारिक सुरक्षा: 

इस पॉलिसी के माध्यम से आप अपने पूरे परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा का विकल्प चुन सकते हैं। अगर भविष्य में किसी दुर्घटना के कारण आपके परिवार को कोई हानि होती है तो इस बीमा पॉलिसी द्वारा इसको पूरी तरह के से कवर किया जाएगा। 

2. चिकित्सा परीक्षण: 

इस बीमा पॉलिसी को खरीदने के लिए किसी भी प्रकार के चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज़ीकरण की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं होती है।  इस बीमा पॉलिसी को आप तुरंत बिना किसी परेशानी की खरीद सकते हैं 

3. कम प्रीमियम: 

यह पॉलिसी आपको कम प्रीमियम पर पर्याप्त कवरेज प्रदान करने की पेशकश करती हैं। अतः यह आप पर वित्तीय भार भी नहीं डालता है।

4. दुनिया भर में कवरेज: 

दुर्घटना बीमा पॉलिसी के माध्यम से आप दुनिया में किसी भी जगह होने वाली दुर्घटना के लिए कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। 

5. व्यक्तिगत और पारिवारिक: 

इस योजना में आप व्यक्तिगत और पारिवारिक दोनों प्रकार की योजनाओं में से किसी को भी चुन सकते हैं। 

6. 24×7 ग्राहक सेवा: 

बीमा पॉलिसी में बीमा कंपनी द्वारा आपको 24 घंटे ग्राहक सेवा प्रदान की जाती है। आप इसका उपयोग जब चाहे कहीं से भी कर सकते हैं। 

7. सार्वजनिक परिवहन: 

दुर्घटना जीवन बीमा पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु अगर सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय होती है या किसी प्रकार की हानि होती है तो बीमित व्यक्ति को दोहोरी क्षतिपूर्ति प्रदान की जाती है। 

दुर्घटना जीवन बीमा राइडर्स (Accidental Life Insurance Riders in Hindi)

Accidental Insurance Policy आपको राइडर्स जोड़ने का विकल्प भी प्रदान करती है। इन राइडर्स के माध्यम से आप अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन राइडर को के लिए आपको अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। तो चलिए एक्सीडेंटल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में मिलने वाले इन राइडर्स के बारे में विस्तार से परीक्षण करें। 

1. अस्पताल दैनिक नकद: 

इस राइडर के माध्यम से अगर बीमित व्यक्ति किसी दुर्घटना में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे नगद दैनिक भत्ता प्रदान किया जाता है। यह कवरेज भत्ता कुछ निश्चित दिनों तक ही प्रदान किया जाता है। 

2. एम्बुलेंस व्यय: 

दुर्घटना के बाद बीमित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए जो शुल्क लगता है उसको इस राइडर्स के माध्यम से कवर किया जाता है। 

3. नश्वर अवशेषों का परिवहन: 

इसे राइडर्स के माध्यम से पॉलिसीधारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को दुर्घटना स्थल से अस्पताल घर या शमशान घाट तक शवों को ले जाने में होने वाला परिवहन खर्च प्राप्त होता है। इसके साथ ही दाह संस्कार से संबंधित धार्मिक समारोह पर होने वाले खर्च को भी इसके द्वारा कवर किया जाता है। 

4. टूटी हड्डियाँ: 

अगर किसी दुर्घटना में बीमित व्यक्ति की हड्डी टूट जाती है तो इसको कवर करने के लिए इस राइडर के माध्यम से मुआवजा दिया जाता है।

5. बर्न्स: 

अगर किसी दुर्घटना में बीमित व्यक्ति का शरीर जल जाता है तो उसको इस राइडर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाए। 

6. पारिवारिक परिवहन भत्ता: 

अगर अस्पताल बीमित व्यक्ति के घर से दूर हो तो यह अस्पताल पहुंचने के लिए परिवार के सदस्यों को परिवहन एवं की पेशकश करता है। 

7. शिक्षा लाभ: 

इस राइडर के माध्यम से पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उनके आश्रित बच्चों की शिक्षा की लागत को एक निश्चित सीमा तक कवर किया जाता है। 

8. ऋण रक्षक: 

बीमित व्यक्ति की अप्रत्याशित मृत्यु या आजीवन अक्षमता की स्थिति में ऋणों को चुकाने का लाभ दिया जाता है। 

9. अनुकूलन भत्ता : 

अगर बीमित व्यक्ति की किसी दुर्घटना के कारण स्थाई अक्षमता हो जाती है तो उसकी सुविधा के अनुसार घर को संशोधित करने के लिए इस प्रकार के भत्ते की पेशकश की जाती है। 

दुर्घटना नीति के तहत कर लाभ (Accidental Insurance Policy Tax Benefits in Hindi)

एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी के द्वारा आपको आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80डी के तहत किसी भी प्रकार के कर लाभ की पेशकश नहीं की जाती है। अतः ध्यान देना आवश्यक है कि एक्सीडेंटल बीमा योजना का प्राथमिक उद्देश्य आपके और आपके परिवार की सुरक्षा करना है। कर संबंधी लाभ ना मिलने की वजह से आप इन योजनाओं को अनदेखा ना करें और अपने तथा अपने परिवार के लिए एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी अवश्य खरीदें।

दुर्घटना बीमा क्यों चुनें? (Why Choose Accidental Insurance in Hindi?)

छोटी से छोटी दुर्घटना भी किसी भी व्यक्ति को विकलांग करने के लिए पर्याप्त होती है जबकि एक बड़ी दुर्घटना आपके जीवन को भी समाप्त कर सकती है। ऐसे किसी भी अप्रिय परिस्थिति से खुद को बचाने के लिए एक Accidental Insurance Policy खरीदना अनिवार्य हो जाता है। इसके माध्यम से घायल व्यक्ति या उनके आश्रितों को वित्तीय राहत प्रदान करने का प्रयास किया जाता है 

इस पॉलिसी द्वारा दुर्घटना में मृत्यु, शारीरिक चोट, हानि या विकृति की स्थिति में मुआवजा प्रदान किया जाता है। एक व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी बीमित व्यक्ति को ना सिर्फ आकस्मिक शारीरिक अक्षमता के मामले में बल्कि अन्य मामलों में भी वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है 

अतः भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए आपको एक दुर्घटना बीमा पॉलिसी अवश्य लेनी चाहिए। यह आपके और आपके परिवार की भविष्य में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करता है और किसी भी प्रकार के आने वाले आकस्मिक खर्चे को वाहन करने की क्षमता आपको देता है। 

Read Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *