Santosh Postal Life Insurance in hindi

Santosh Postal Life Insurance in Hindi (संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस)

Santosh Postal Life Insurance: भारतीय डाक द्वारा 1884 में संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस को डाक जीवन बीमा पॉलिसी के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था। यह एक प्रकार की बंदोबस्ती (Endowment) योजना है जो भारत में स्थित सभी डाकघरों में खरीद के लिए आज भी उपलब्ध है। संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत जीवन कवर पॉलिसीधारक को पॉलिसी की परिपक्वता अवधि तक प्रदान किया जाता है। 

आज हम इस लेख में संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के बारे में यह जानेंगे की संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस प्लान क्या है? इसकी विशेषताएं और लाभ क्या क्या है? तथा इस इंश्योरेंस प्लान को खरीदने के लिए ग्राहक की पात्रता क्या होनी चाहिए आदि। 

पीएलआई संतोष योजना क्या है? (What is PLI Santosh Plan in Hindi?)

यह भारतीय डाक द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली एक प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसी है जिसे भारतीय डाक द्वारा 1884 में पेश किया गया था। यह एक बंदोबस्ती प्रकार का जीवन बीमा है जिसमें आपको निवेश के साथ साथ जीवन बीमा का लाभ भी प्रदान किया जाता है। अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। 

संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस को बीमित व्यक्ति 35, 40, 45, 50, 55, 58, या 60 वर्ष की आयु में परिपक्व होने वाली पॉलिसी का चयन अपनी सुविधा के अनुसार कर सकता है। संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी जारी करने पर चुनी गई पॉलिसी की परिपक्वता आयु को दूसरी उम्र में परिपक्व होने तक बढ़ाया जा सकता है।

संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं – पीएलआई संतोष (Features of Santosh Postal Life Insurance- PLI Santosh in Hindi)

संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • यदि पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो बीमित व्यक्ति  द्वारा नामांकित व्यक्ति को बोनस के साथ मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। 
  • इस योजना में प्रति 10000 पर ₹52 की दर से बोनस भी प्रदान किया जाता है। 
  • पॉलिसीधारक 3 साल की अवधि के बाद पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है। 
  • यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी को 5 से पहले सरेंडर करता है तो बोनस बोनस राशि प्रदान नहीं की जाएगी। 
  • पॉलिसीधारक  3 साल के बाद ऋण सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। यह ऋण अधिकतम समर्पण मूल्य का 90% तक होता है। इस ऋण पर ब्याज दर का भुगतान अर्धवार्षिक करना होता है। इसमें ब्याज की दर 10% होती है। 
  • अगर आप ₹1 लाख से अधिक बीमा राशि का चुनाव करते हैं तो आपको एक चिकित्सा परीक्षण भी करवाना होता है। 

संतोष डाक जीवन बीमा के लाभ (Santosh Postal Life Insurance Benefits in Hindi)

1. डेथ बेनिफिट:

अगर पॉलिसीधारक की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसीधारक द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। यह राशि उपार्जित बोनस के साथ ऊपर वर्णित दर पर देय है।

नामांकित व्यक्ति को चाहिए कि पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर लाभ का दावा करने के लिए उचित दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय के भीतर बीमाकर्ता को  सूचित करें। 

2. परिपक्वता लाभ:

यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि के पूरा होने तक जीवित रहता है तो उसे परिपक्वता लाभ प्रदान किया जाता है। इस परिपक्वता लाभ को उपार्जित बोनस के साथ पॉलिसी धारक को भुगतान किया जाता है। 

संतोष डाक जीवन बीमा पात्रता मानदंड (Santosh Postal Life Insurance Eligibility Criteria in Hindi)

संतोष डाक जीवन बीमा को खरीदने के लिए किसी व्यक्ति को निन्मलिखित  पात्रता मानदंड को धारित करना जरुरी होता है –

1. प्रवेश आयु- 19 वर्ष से 55 वर्ष। 

2. परिपक्वता आयु- 35, 40, 45, 50, 55, 58, या 60 वर्ष। 

3. संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस निम्नलिखित संगठनों/सेवाओं से संबंधित कर्मचारी खरीद सकते है-

  • केंद्र सरकार,
  • राज्य सरकार,
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम,
  • अर्धसैनिक बल,
  • रक्षा सेवाएं,
  • सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान,
  • स्थानीय निकाय,
  • भारतीय रिजर्व बैंक,
  • वित्तीय संस्थान / राष्ट्रीयकृत बैंक / वाणिज्यिक बैंक,
  • स्वायत्त निकाय,
  • डाक विभाग,
  • NAAC, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, भारतीय चिकित्सा परिषद आदि द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय,
  • क्रेडिट सहकारी समितियां,
  • डॉक्टर, इंजीनियर, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट। 

संतोष डाक जीवन बीमा पॉलिसी के अन्य महत्वपूर्ण विवरण (Other Important Details Of The Santosh Postal Life Insurance Policy in Hindi)

1. नामांकन:

संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय पॉलिसीधरक को शुरुआत में ही लाभ राशि प्राप्त करने के लिए एक सदस्य को नियुक्त करना आवश्यक होता है। अगर नामांकित किया जाने वाला व्यक्ति नाबालिक है तो बच्चे के नाम पर लाभ का दावा करने के लिए एक अभिभावक को नियुक्त किया जाना आवश्यक होता है। 

2. पॉलिसी लैप्स:

अगर पॉलिसीधारक ग्रेस पीरियड के भीतर प्रीमियम का भुगतान करने में असफल होता है तो पॉलिसी समाप्त हो जाती है। हालांकि यदि पॉलिसीधारक चाहे तो भुगतान न किए गए प्रीमियम की तारीख से 6 से 12 महीने तक ब्याज सहित प्रीमियम का भुगतान करने पर वह अपनी पॉलिसी को बहाल कर सकता है। पॉलिसीधारक चाहे तो अपनी पॉलिसी को कितनी बार भी बहाल कर सकता है।

3. पॉलिसी रिवाइवल:

संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को पॉलिसी धारक द्वारा फिर से शुरू शुरू किया जा सकता है अगर पॉलिसी अवधि बहाली अवधि को पार कर जाती है। 

4. फ्री लुक पीरियड:

संतोष पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में पॉलिसीधारक को फ्री लुक अवधि प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत अगर पॉलिसीधारक को पॉलिसी से संबंधित कुछ कमियां दिखती हैं और वह पॉलिसी को वापस करना चाहता है तो वह 15 दिन के भीतर अपनी पॉलिसी को वापस कर सकता है। इस मामले में पॉलिसीधारक द्वारा दिए गए प्रीमियम को वापस कर दिया जाता है। 

Read Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *