SBI Money Back Policy in Hindi

SBI Money Back Policy in Hindi (एसबीआई मनी बैक पालिसी)

SBI Money Back Policy in Hindi : इस लेख में हम आपको एसबीआई मनी बैक पॉलिसी क्या है?, एसबीआई मनी बैक पॉलिसी की विशेषताएं, एसबीआई मनी बैक पॉलिसी  का लाभ, एसबीआई मनी बैक पॉलिसी विवरण आदि के बारे में जानकारी देंगे।

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी क्या है? (What is SBI Money Back Policy in Hindi?)

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी में बीमित व्यक्ति को ‘उत्तरजीविता लाभ’ (survival benefits) के रूप में बीमा राशि का भुगतान पॉलिसी की अवधि के दौरान समान रूप से वितरित किया जाता है। 

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी में उत्तरजीविता लाभ मनी बैक पॉलिसी के शुरू होने के कुछ वर्षों के बाद मिलना प्रारंभ हो जाता है। यह उत्तरजीविता लाभ मनी बैक पॉलिसी के परिपक्वता तक जारी रहता है। 

इन्हें भी पढ़ें

यदि एसबीआई मनी बैक पॉलिसी की परिपक्वता से पहले पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो नामांकित व्यक्ति को परिपक्वता राशि, बीमा राशि, बोनस आदि प्राप्त होता है।

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी को आप निन्म उदाहरण से समझ सकते है-

मान लीजिये की आपके पिता आपके 20 साल के होने पर आपके नाम पर मनी बैक पॉलिसी खरीदते है। तो आपको-

  • उत्तरजीविता लाभ की प्रारंभिक राशि का भुगतान पॉलिसी के 5वें वर्ष में किया जाएगा। 
  • दूसरा भुगतान पॉलिसी के 10वें वर्ष में किया जाएगा। 
  • तीसरा भुगतान पॉलिसी के 15वें वर्ष में किया जाएगा।
  • अंतिम भुगतान पॉलिसी के 20वें वर्ष में में किया जाएगा।
  • शेष बीमा राशि का भुगतान आपको प्रत्यावर्ती बोनस के साथ किया जाएगा। 

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी की विशेषताएं और लाभ (SBI Money Back Policy Features and Benefits in Hindi)

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी की विशेषताएं और लाभ निन्म है

1. आय (Income):

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी आपको नियमित अंतराल पर एक निश्चित आय प्रदान करता है। आप इसके माध्यम से जीवन के विभिन्न चरणों में अपनी जरूरतों जैसे- शिक्षा, यात्रा, वाहन खरीदने, ऋण आदि के लिए एसबीआई मनी बैक पॉलिसी प्लान आपकी सहायता करता है। यह प्लान आपको न सिर्फ बीमा कवरेज की सुविधाएं प्रदान करता है बल्कि आपको आय कि सुरक्षा प्रदान करके आपको अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है। इसके माध्यम से आप अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बना सकते हैं। 

2. निवेश और बीमा:

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी में आपको बीमा लाभ के साथ-साथ निवेश लाभ भी मिलता है। इसके माध्यम से आप पॉलिसी के मैच्योर होने पर बढ़ी तरलता के साथ परिपक्वता लाभ को प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार आप इसके जरिए एक बीमा योजना को प्राप्त करने के साथ-साथ निवेश योजना को भी प्राप्त कर सकते हैं। 

3. डेथ बेनिफिट:

अगर बीमित व्यक्ति की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है तो इस मामले में नामांकित व्यक्ति को डेथ बेनिफिट प्रदान किया जाता है। इस प्रकार जब तक बीमित व्यक्ति जीवित रहता है वह नियमित आय के रूप में लाभ प्राप्त करता है। लेकिन उसकी मृत्यु के बाद नामित व्यक्ति को बीमा राशि के रूप में अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किया जाता है। 

4. राइडर लाभ:

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी में आपको राइडर जोड़ने का विकल्प भी मिलता है। राइडर जोड़कर आप अपने मनी बैक पॉलिसी में अतिरिक्त कवरेज को जोड़ सकते हैं। इसमें आप गंभीर बीमारियों के लिए अतिरिक्त कवरेज के साथ-साथ दुर्घटना के लिए भी अतिरिक्त कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। 

5. कर लाभ:

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी में आप टैक्स बेनिफिट का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम पर आयकर अधिनियम के अनुसार टैक्स बेनिफिट प्रदान किया जाता है। साथ ही आपको इस पॉलिसी के मेच्योरिटी बेनिफिट के ऊपर भी टैक्स बेनिफिट का लाभ दिया जाता है। 

एसबीआई मनी बैक पॉलिसी विवरण (SBI Money Back Policy Details in Hindi)

एसबीआई लाइफ द्वारा निन्म मनी बैक पॉलिसी पेश किये गए है-

1. एसबीआई लाइफ़ स्मार्ट मनी बैक गोल्ड | SBI Life Smart Money Back Gold

  1. यह प्लान आपको 3 मनी बैक विकल्प देता है। 
  2. नियमित नकदी प्रवाह का लाभ। 
  3. पॉलिसी अवधि के दौरान मूल बीमा राशि के 15% का नियमित भुगतान किया जाता है। 
  4. पॉलिसी अवधि पूरा होने पर बीमित राशि के 110% का उत्तरजीविता लाभ मिलता है। 
  5. मूल बीमा राशि का न्यूनतम 2,00,000 मिलता है जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। 
  6. पॉलिसी अवधि और भुगतान आवृत्ति (प्रत्येक 3, 4 या 5 वर्ष) को चुनने का लचीलापन मिलता है। 
  7. प्रीमियम आवृत्ति के रूप में एकल / वार्षिक / अर्धवार्षिक / त्रैमासिक / मासिक विकल्प मिलता है। 
  8. प्रीमियम भुगतान विकल्प के लिए सिंगल प्रीमियम / सीमित प्रीमियम / नियमित प्रीमियम मिलता है। 
  9. उच्च बीमा राशि के लिए आकर्षक प्रीमियम छूट। 

2. एसबीआई लाइफ़ स्मार्ट मनी प्लानर | SBI Life Smart Money Planner

  1. पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर।
  2. जीवन बीमा के साथ-साथ नियमित अंतराल पर गारंटीकृत नियमित आय। 
  3. चार योजना विकल्प में उपलब्ध।
  4. लाभ भुगतान अवधि के दौरान समान किश्तों में नियमित आय के रूप में बीमा राशि का लाभ। 
  5. सीमित प्रीमियम भुगतान और एकल प्रीमियम भुगतान विकल्प। 
  6. प्रीमियम भुगतान मोड (एकल प्रीमियम / वार्षिक / अर्धवार्षिक / त्रैमासिक / मासिक)
  7. बड़ी बीमा राशि के लिए छूट।
  8. मूल बीमा राशि
  • न्यूनतम: 1,00,000
  • अधिकतम: 5,00,00,000 (5 करोड़)

3. एसबीआई लाइफ़ स्मार्ट इनकम प्रोटेक्ट | SBI Life Smart Income Protect

  1. लाइफ कवर के साथ नियमित आय का लाभ। 
  2. परिपक्वता पर Vested reversionary bonusesऔर टर्मिनल बोनस का एकमुश्त भुगतान। 
  3. मूल बीमा राशि (न्यूनतम: 1,00,000, अधिकतम: कोई सीमा नहीं) ।
  4. प्लान के परिपक्वता के बाद 15 वर्षों की अवधि में मूल बीमा राशि के 11% की वार्षिक आय। 
  5. भुगतान आवृत्ति (वार्षिक)। 
  6. 7, 12 या 15 साल का पॉलिसी टर्म। 
  7. प्रीमियम आवृत्ति (वार्षिक / अर्धवार्षिक / त्रैमासिक / मासिक)
  8. 3 राइडर जोड़ने का विकल्प-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *